Venus Transit 2026: साल 2026 की शुरुआत से ही एक के बाद एक कई प्रमुख ग्रह गोचर कर रहे हैं. कुछ ग्रहों की चाल में आगे भी बदलाव देखने को मिलेगा. इसी क्रम में सुखों और वैभव के कारक ग्रह शुक्र का कन्या राशि में गोचर होने वाला है. ज्योतिष में शुक्र ग्रह को प्रेम, विवाह, सुख-सुविधा, धन, सौंदर्य और भौतिक सुखों का कारक माना जाता है. शुक्र का बदलाव 1 अगस्त 2026 को होने वाला है. मतलब शुक्र अपनी उच्च राशि से होते हुए अब अपनी नीच राशि कन्या में पहुंचेंगे. जब शुक्र की चाल बदलती है तो इसका असर व्यक्ति के रिश्तों, आर्थिक स्थिति और निजी जीवन पर देखने को मिल सकता है. अब सवाल है कि आखिर, शुक्र ग्रह का असर किन राशियों पर पड़ेगा? शुक्र का नीच होने से क्या होगा? इस बारे में को बता रहे हैं गाजियाबाद के ज्योतिषाचार्य राकेश चतुर्वेदी-
गाजियाबाद के ज्योतिषाचार्य राकेश चतुर्वेदी के अनुसार, शुक्र 1 अगस्त को कन्या राशि में गोचर करेंगे. हालांकि, इस बार एक राहत की स्थिति भी बन रही है, कि शनि की दृष्टि शुक्र पर रहेगी और दोनों ग्रह समसप्तक दृष्टि में होंगे. ऐसे में शुक्र के नीच होने का प्रभाव पूरी तरह प्रबल नहीं माना जा रहा है, लेकिन संबंधों, धन और सुख-सुविधाओं से जुड़े मामलों में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकते हैं.
इन राशियों को ज्यादा प्रभावित करेंगे शुक्र
मेष राशि: मेष राशि के जातकों को इस अवधि में सबसे ज्यादा सावधानी अपनी सेहत और कामकाज को लेकर रखनी चाहिए. ज्योतिषीय मान्यता के अनुसार, वाहन चलाते समय जल्दबाजी और लापरवाही से बचना चाहिए. यात्रा के दौरान विशेष सतर्कता रखें और नींद या थकान की स्थिति में ड्राइविंग न करें. स्वास्थ्य को लेकर भी लापरवाही भारी पड़ सकती है. छोटी समस्या को लगातार नजरअंदाज करने के बजाय समय पर ध्यान देना बेहतर रहेगा. करियर के मामले में भी जल्दबाजी में नौकरी बदलने या बिना पूरी जानकारी के बड़ा फैसला लेने से बचना चाहिए.
तुला राशि: तुला राशि के जातकों के लिए शुक्र का यह गोचर सबसे ज्यादा ध्यान देने वाला हो सकता है, क्योंकि शुक्र को तुला राशि का स्वामी ग्रह माना जाता है. इस दौरान निजी रिश्तों में गलतफहमियां बढ़ सकती हैं. छोटी-सी बात भी पार्टनर के साथ विवाद का कारण बन सकती है. जो लोग पहले से किसी रिश्ते में तनाव का सामना कर रहे हैं, उन्हें बातचीत के जरिए मामला सुलझाने की कोशिश करनी चाहिए. आर्थिक मोर्चे पर भी सावधानी जरूरी है. अचानक खर्च बढ़ सकते हैं और कहीं फंसा हुआ पैसा निकालने में देरी हो सकती है.
धनु राशि: धनु राशि वालों के लिए शुक्र का नीच गोचर आर्थिक मामलों में चुनौती लेकर आ सकता है. आमदनी बनी रहने के बावजूद खर्च का दबाव बढ़ सकता है. घर, यात्रा, शौक या अचानक सामने आए किसी खर्च के कारण बजट प्रभावित होने की आशंका रहेगी. इस दौरान उधार देने या बिना पूरी जानकारी के किसी योजना में पैसा लगाने से बचना बेहतर होगा. खासकर ऐसी चीजों पर खर्च करने से पहले दो बार सोचें, जिनकी वास्तव में जरूरत नहीं है. रिश्तों की बात करें तो धनु राशि वालों को अपने पार्टनर की भावनाओं को नजरअंदाज करने से बचना चाहिए.