Home > धर्म > Vastu Tips: पुराने कपड़ों से घर की सफाई क्यों नहीं करनी चाहिए? वास्तु शास्त्र में बताया गया यह प्रभाव

Vastu Tips: पुराने कपड़ों से घर की सफाई क्यों नहीं करनी चाहिए? वास्तु शास्त्र में बताया गया यह प्रभाव

Vastu Tips Old Clothes Cleaning: वास्तु शास्त्र के अनुसार घर की सफाई में पुराने और फटे कपड़ों का उपयोग करना नकारात्मक ऊर्जा बढ़ा सकता है. इससे शुक्र ग्रह प्रभावित होता है, जिससे आर्थिक समस्याएं, तनाव और तरक्की में बाधाएं आ सकती हैं.

By: Ranjana Sharma | Last Updated: May 5, 2026 3:23:38 PM IST



Vastu Tips Old Clothes Cleaning: घर में अक्सर लोग फटे-पुराने कपड़े, पुरानी टी-शर्ट या बनियान को फेंकने के बजाय उनसे पोंछा लगाने या घर की सफाई करने में इस्तेमाल कर लेते हैं. इसे आमतौर पर बचत की आदत माना जाता है, लेकिन वास्तु शास्त्र के अनुसार यह आदत घर की सकारात्मक ऊर्जा को प्रभावित कर सकती है.

शुक्र ग्रह पर पड़ता है असर

वास्तु शास्त्र में बताया गया है कि पुराने और गंदे कपड़ों का संबंध सीधे तौर पर शुक्र ग्रह से होता है. शुक्र ग्रह को सुख, विलासिता और ऐश्वर्य का कारक माना जाता है. ऐसे कपड़ों से सफाई करने पर शुक्र ग्रह कमजोर हो सकता है, जिससे आर्थिक समस्याएं और सुख-सुविधाओं में कमी आने लगती है. वास्तु के अनुसार पुराने और फटे कपड़ों का इस्तेमाल करने से घर में नकारात्मक ऊर्जा का संचार बढ़ने लगता है. इसका असर घर के वातावरण और परिवार के सदस्यों के मानसिक संतुलन पर भी पड़ सकता है.

घर में फैलती है पुरानी ऊर्जा

पुराने कपड़ों में धूल और गंदगी के साथ-साथ पुरानी ऊर्जा भी जुड़ी होती है. जब इनका उपयोग पूरे घर की सफाई में किया जाता है, तो यह नकारात्मक ऊर्जा पूरे घर में फैल सकती है.वास्तु शास्त्र के अनुसार इससे परिवार के सदस्यों के बीच अनावश्यक तनाव, झगड़े और चिड़चिड़ापन बढ़ सकता है. घर का वातावरण अशांत हो सकता है. पुराने कपड़ों का उपयोग घर की सफाई में करने से सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बाधित होता है. इससे घर के मुखिया और अन्य सदस्यों की तरक्की में रुकावट आ सकती है और कई बार बनते हुए काम भी बिगड़ने लगते हैं.

स्वास्थ्य पर भी पड़ सकता है असर

विशेषज्ञों के अनुसार पुराने कपड़ों में बैक्टीरिया पनपने की संभावना रहती है. इनसे सफाई करने पर घर में बीमारियों का खतरा बढ़ सकता है. वास्तु शास्त्र में सलाह दी जाती है कि घर की सफाई के लिए हमेशा नया और साफ पोंछा ही इस्तेमाल करना चाहिए. पुराने कपड़ों को सफाई में उपयोग करने के बजाय उन्हें सही तरीके से डिस्पोज किया जाए या जरूरतमंद लोगों को दान कर दिया जाए. इसके अलावा पोंछे के पानी में थोड़ा नमक मिलाकर सफाई करने से नकारात्मक ऊर्जा को कम करने में मदद मिलती है.

Advertisement