Home > धर्म > Vastu Tips: इस दिशा में लगाएं मनी प्लांट, घर में शुरू हो सकती है धन की बरसात,खाली पर्स में भी भरने लगेंगे नोट!

Vastu Tips: इस दिशा में लगाएं मनी प्लांट, घर में शुरू हो सकती है धन की बरसात,खाली पर्स में भी भरने लगेंगे नोट!

Money Plant Vastu Tips: वास्तु शास्त्र में घर के हर कोने, दिशा और वस्तु का खास महत्व बताया गया है. मान्यता है कि अगर घर में चीजें सही दिशा और सही तरीके से रखी जाएं, तो जीवन में सुख-समृद्धि और सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है. इन्हीं चीजों में मनी प्लांट भी शामिल है, जिसे वास्तु में बेहद शुभ पौधा माना गया है.

By: Shivashakti Narayan Singh | Published: May 11, 2026 4:52:44 PM IST



Money Plant Vastu Tips: मनी प्लांट सिर्फ घर की सुंदरता ही नहीं बढ़ाता, बल्कि यह आर्थिक स्थिति पर भी असर डालता है. अगर इसे सही दिशा और सही नियमों के साथ लगाया जाए, तो घर में धन, तरक्की और पॉजिटिविटी आती है. वहीं गलत दिशा में रखा गया मनी प्लांट आर्थिक परेशानियों और फिजूल खर्च का कारण बन सकता है.आइए जानते हैं मनी प्लांट से जुड़े जरूरी वास्तु नियम, जिनका ध्यान रखना बेहद जरूरी माना जाता है.

वास्तु शास्त्र के अनुसार मनी प्लांट को घर की दक्षिण-पूर्व दिशा में रखना सबसे शुभ माना गया है. इस दिशा का संबंध भगवान गणेश और शुक्र ग्रह से बताया जाता है.मान्यता है कि इस दिशा में मनी प्लांट लगाने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बढ़ता है और आर्थिक स्थिति मजबूत होती है. साथ ही परिवार में सुख-शांति बनी रहती है.वास्तु विशेषज्ञों के अनुसार मनी प्लांट को उत्तर-पूर्व दिशा में रखने से बचना चाहिए, क्योंकि इससे पैसों की तंगी और मानसिक तनाव बढ़ सकता है.

 जमीन पर लगाने की गलती न करें

कई लोग मनी प्लांट को सीधे जमीन में लगा देते हैं, लेकिन वास्तु के अनुसार ऐसा करना शुभ नहीं माना जाता.मनी प्लांट को हमेशा गमले, कांच की बोतल या किसी साफ और सुंदर पात्र में लगाना बेहतर माना गया है. इससे पौधे की सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है और घर का वातावरण भी अच्छा रहता है.इसके साथ ही पौधे की नियमित देखभाल और सफाई करना भी जरूरी माना जाता है. सूखी या पीली पत्तियां तुरंत हटा देनी चाहिए.

 बेल हमेशा ऊपर की ओर बढ़नी चाहिए

मनी प्लांट की बेल बहुत तेजी से फैलती है, इसलिए इसकी दिशा का खास ध्यान रखना जरूरी होता है.वास्तु मान्यता के अनुसार मनी प्लांट की बेल हमेशा ऊपर की ओर बढ़नी चाहिए. ऊपर जाती हुई बेल को सफलता, प्रगति और धन वृद्धि का प्रतीक माना जाता है.अगर बेल नीचे जमीन की ओर लटकने लगे, तो इसे अशुभ संकेत माना जाता है. इसलिए बेल को सहारा देने के लिए लकड़ी, धागा या स्टैंड का इस्तेमाल किया जा सकता है ताकि वह ऊपर की ओर बढ़ती रहे.

  Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियों का हम यह दावा नहीं करते कि ये जानकारी पूर्णतया सत्य एवं सटीक है. पाठकों से अनुरोध है कि इस लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें. Inkhabar इसकी सत्यता का दावा नहीं करता है.

Advertisement