Tulsi Astrology Remedies: हिंदू मान्यताओं में तुलसी का पौधा बहुत पवित्र माना जाता है और इसे मां लक्ष्मी का स्वरूप माना जाता है. जिस घर में तुलसी की पूजा होती है, वहां सुख-शांति और समृद्धि बनी रहती है.ज्यादातर लोग तुलसी के पत्तों का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन तुलसी की मंजरी (फूल) भी उतनी ही महत्वपूर्ण मानी जाती है. सही तरीके से इसका उपयोग करने से घर की नकारात्मक ऊर्जा दूर हो सकती है और धन-लाभ के योग बनते हैं.
तुलसी पर ज्यादा मंजरी आना पौधे के लिए अच्छा नहीं माना जाता, इसलिए इसे समय-समय पर हटा देना चाहिए और फिर इन उपायों में इस्तेमाल कर सकते हैं.
तुलसी मंजरी के आसान उपाय
भगवान को अर्पित करें
तुलसी की मंजरी को साफ करके पूजा के समय भगवान को चढ़ाएं. माना जाता है कि इससे लक्ष्मी जी की कृपा मिलती है.
धन स्थान पर रखें
सूखी मंजरी को लाल कपड़े में बांधकर उस जगह रखें जहां आप पैसे या गहने रखते हैं. इससे आर्थिक स्थिति मजबूत होती है.
नहाने के पानी में मिलाएं
तुलसी मंजरी को पानी में डालकर स्नान करने से नकारात्मकता कम होती है और भाग्य मजबूत होता है.
दांपत्य जीवन के लिए उपाय
पति-पत्नी मिलकर तुलसी मंजरी भगवान विष्णु को अर्पित करें. इससे रिश्तों में मधुरता आती है.
घर में छिड़काव करें
गंगाजल में मंजरी डालकर घर में छिड़कने से नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है.
पर्स में रखें
थोड़ी सी मंजरी को कपड़े में बांधकर पर्स में रखने से धन की कमी नहीं रहती, ऐसा माना जाता है.
Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियों का हम यह दावा नहीं करते कि ये जानकारी पूर्णतया सत्य एवं सटीक है. पाठकों से अनुरोध है कि इस लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें. Inkhabar इसकी सत्यता का दावा नहीं करता है.