Surya Rekha in Palmistry: व्यक्ति की हथेली में कई रेखाएं पाई जाती हैं. हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार, हथेली की कुछ रेखाएं शुभ व कुछ रेखाएं अशुभ परिणाम देती हैं. क्या आपकी हथेली पर भी कोई ऐसी रेखा मौजूद है, जिसे हस्तरेखा शास्त्र में यश, सम्मान और सफलता से जोड़कर देखा जाता है? जी हां, हस्तरेखा शास्त्र में सूर्य रेखा को ऐसी ही खास रेखाओं में गिना जाता है. मान्यता है कि यह रेखा व्यक्ति की प्रतिभा, प्रसिद्धि, रचनात्मकता और समाज में पहचान से जुड़े कई संकेत देती है. हालांकि, हर व्यक्ति की हथेली में सूर्य रेखा स्पष्ट और एक जैसी नहीं होती है. यही वजह है कि इसे लेकर लोगों के मन में अक्सर कई सवाल रहते हैं. अब सवाल है कि आखिर, हथेली में सूर्य रेखा कहां होती है? यह कैसी दिखती है और अगर यह साफ हो तो इसका क्या मतलब माना जाता है? इस बारे में गाजियाबाद के ज्योतिषाचार्य राकेश चतुर्वेदी-
हथेली में कहां पर होता है सूर्य पर्वत
सूर्य रेखा रिंग फिंगर यानी अनामिका उंगली के एकदम नीचे होती है. इस भाग को सूर्य पर्वत कहा जाता है. हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार, यहां सीधी रेखा हो तो, वह सूर्य रेखा होती है. अगर रेखा हथेली पर बिना टूटी-फूटी हुई और एकदम स्पष्ट होती है, तो यह आपके भाग्यशाली होने का संकेत देती है.
जानें सूर्य रेखा से जुड़े परिणाम
1. हस्त रेखा शास्त्र के अनुसार, सूर्य रेखा या सूर्य पर्वत का स्पष्ट होने का संकेत है कि आपका सामाजिक कद अच्छा रहेगा. लोग आपसे प्रभावित होंगे और आपका मान-सम्मान करेंगे.
2. हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार, अगर हथेली पर एक साथ दो सूर्य रेखाएं एक-दूसरे के अंतर में होती हैं, तो इसे शुभ माना गया है. कहा जाता है कि ऐसे लोगों को सरकारी नौकरी मिलने के योग बनते हैं.
3. हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार, जिन जातकों की हथेली में सूर्य पर्वत से निकलने वाली रेखा का एक हिस्सा मध्यमा उंगली और दूसरा हिस्सा छोटी उंगली की ओर जाती है, तो ऐसे लोग बुद्धिमान होते हैं.
4. सूर्य रेखा पर स्वास्तिक का निशान शुभ माना गया है. कहते हैं कि ऐसे व्यक्ति को जीवन में सुख-समृद्धि व मान-सम्मान की प्राप्ति होती है.