Home > धर्म > Shardiya Navratri 2026: 11 अक्टूबर से नवरात्रि शुरू, किस दिन किस देवी की होगी पूजा? जानें घटस्थापना मुहूर्त और 9 स्वरूपों का महत्व

Shardiya Navratri 2026: 11 अक्टूबर से नवरात्रि शुरू, किस दिन किस देवी की होगी पूजा? जानें घटस्थापना मुहूर्त और 9 स्वरूपों का महत्व

Shardiya Navratri 2026: मां दुर्गा की आराधना का पावन पर्व शारदीय नवरात्रि इस साल 11 अक्टूबर से शुरू हो रहा है. नौ दिनों तक चलने वाले इस पर्व में भक्त मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की पूजा-अर्चना करते हैं. अगर आप भी इस साल व्रत रखने या घर में कलश स्थापना करने की तैयारी कर रहे हैं, तो जान लीजिए नवरात्रि की तिथियां, घटस्थापना का शुभ मुहूर्त और मां दुर्गा के नौ स्वरूपों का धार्मिक महत्व.

By: Lalit Kumar | Published: October 9, 2026 7:12:05 PM IST



Shardiya Navratri 2026: मां दुर्गा की आराधना का पावन पर्व शारदीय नवरात्रि इस साल 11 अक्टूबर से शुरू हो रहा है. नौ दिनों तक चलने वाले इस पर्व में भक्त मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की पूजा-अर्चना करते हैं. मान्यता है कि इन नौ दिनों में सच्चे मन से मां की उपासना करने से जीवन में सुख-समृद्धि आती है और नकारात्मकता दूर होती है. नवरात्रि के पहले दिन घरों और मंदिरों में घटस्थापना की जाती है, जिसके साथ ही देवी आराधना का शुभारंभ होता है. अगर आप भी इस साल व्रत रखने या घर में कलश स्थापना करने की तैयारी कर रहे हैं, तो जान लीजिए नवरात्रि की तिथियां, घटस्थापना का शुभ मुहूर्त और मां दुर्गा के नौ स्वरूपों का धार्मिक महत्व.

कब से शुरू हो रही है शारदीय नवरात्रि 2026?

गाजियाबाद के ज्योतिषाचार्य राकेश चतुर्वेदी कहते हैं कि, शारदीय नवरात्रि आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से शुरू होती है. हिंदू पंचांग के अनुसार, इस वर्ष नवरात्रि का आरंभ 11 अक्टूबर दिन रविवार से माना जा रहा है. पहले दिन मां शैलपुत्री की पूजा के साथ घटस्थापना की जाएगी. इसके बाद लगातार नौ दिनों तक मां दुर्गा के अलग-अलग स्वरूपों की आराधना होगी. नवरात्रि का समापन महानवमी पर होता है, जबकि दसवें दिन दशहरा यानी विजयादशमी का पर्व मनाया जाता है.

घटस्थापना का शुभ मुहूर्त

नवरात्रि के पहले दिन घटस्थापना का विशेष महत्व है. इस दौरान शुभ मुहूर्त में कलश स्थापित करके मां दुर्गा का आह्वान किया जाता है. कलश स्थापना के लिए स्वच्छ स्थान पर मिट्टी की वेदी बनाकर जौ बोए जाते हैं और जल से भरा कलश स्थापित किया जाता है. इसके बाद दीप जलाकर देवी की पूजा की जाती है. हालांकि, घटस्थापना का सटीक समय अपने स्थानीय पंचांग और सूर्योदय के अनुसार जरूर जांच कर लें.

नवरात्रि में किस दिन किस देवी की पूजा होगी?

  • पहला दिन- मां शैलपुत्री: पर्वतराज हिमालय की पुत्री मां शैलपुत्री प्रकृति, शक्ति और स्थिरता का प्रतीक हैं.
  • दूसरा दिन- मां ब्रह्मचारिणी: इनकी पूजा तप, संयम, साधना और दृढ़ संकल्प के लिए की जाती है.
  • तीसरा दिन- मां चंद्रघंटा: मां का यह स्वरूप साहस, शौर्य और भय से मुक्ति का प्रतीक माना जाता है.
  • चौथा दिन- मां कूष्मांडा: मान्यता है कि मां कूष्मांडा ने अपनी दिव्य मुस्कान से सृष्टि की रचना की.
  • पांचवां दिन- मां स्कंदमाता: भगवान कार्तिकेय की माता स्कंदमाता ममता, प्रेम और संतान सुख से जुड़ी हैं.
  • छठा दिन- मां कात्यायनी: मां कात्यायनी साहस, शक्ति और धर्म की रक्षा का प्रतीक हैं.
  • सातवां दिन- मां कालरात्रि: इनकी पूजा भय, नकारात्मकता और बाधाओं से मुक्ति की कामना के साथ की जाती है.
  • आठवां दिन- मां महागौरी: मां महागौरी शांति, पवित्रता और सौभाग्य का प्रतीक मानी जाती हैं.
  • नौवां दिन- मां सिद्धिदात्री: मां सिद्धिदात्री को सिद्धियों और आध्यात्मिक उन्नति की देवी माना जाता है.

नवरात्रि में क्यों होती है नौ देवियों की पूजा?

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, मां दुर्गा के नौ स्वरूप शक्ति के अलग-अलग रूपों का प्रतिनिधित्व करते हैं. नवरात्रि के दौरान भक्त उपवास रखते हैं, दुर्गा सप्तशती का पाठ करते हैं और मंदिरों में दर्शन के लिए जाते हैं. अष्टमी और नवमी पर कन्या पूजन की परंपरा भी निभाई जाती है. मान्यता है कि कन्याओं में देवी का स्वरूप देखकर उनकी पूजा करने से मां दुर्गा की कृपा प्राप्त होती है.

Advertisement