Home > धर्म > मंलगवार-शनिवार को करें ये 5 शक्तिशाली उपाय, साढ़ेसाती का प्रभाव होगा कम, धन-लाभ के भी बनेंगे योग!

मंलगवार-शनिवार को करें ये 5 शक्तिशाली उपाय, साढ़ेसाती का प्रभाव होगा कम, धन-लाभ के भी बनेंगे योग!

Vastu Tips: ज्योतिष शास्त्र में साढ़ेसाती को जीवन की चुनौतीपूर्ण अवधि माना जाता है. यह वो स्थिति होती है जब शनि देव की विशेष दृष्टि व्यक्ति की राशि पर पड़ती है. लगभग साढ़े सात साल चलने वाली इस अवधि में कई लोगों को आर्थिक, मानसिक और पारिवारिक परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है. आइए जानते हैं इससे बचने के ज्योतिष उपाय-

By: Lalit Kumar | Published: June 9, 2026 11:22:50 PM IST



Vastu Tips: ज्योतिष शास्त्र में साढ़ेसाती को जीवन की चुनौतीपूर्ण अवधि माना जाता है. यह वो स्थिति होती है जब शनि देव की विशेष दृष्टि व्यक्ति की राशि पर पड़ती है. लगभग साढ़े सात साल चलने वाली इस अवधि में कई लोगों को आर्थिक, मानसिक और पारिवारिक परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है. हालांकि, ज्योतिषाचार्यों का कहना है कि सही उपाय अपनाकर इसके प्रभाव को काफी हद तक कम किया जा सकता है. 

ज्योतिष विद्वानों के अनुसार, साढ़ेसाती के दौरान सबसे प्रभावी उपायों में से एक है नियमित रूप से हनुमान दी और शनि देव की पूजा करना. इसके साथ ही, शनिवार और मंगलवार के दिन व्रत रखना. इस दिन काले तिल, सरसों का तेल और उड़द दाल का दान करना शुभ माना जाता है. साथ ही, पीपल के पेड़ के नीचे दीपक जलाने और शनि मंत्रों का जाप करने से भी सकारात्मक प्रभाव देखने को मिलते हैं.

कैसे कम होगा शनि का प्रभाव

ज्योतिषाचार्य बताते हैं कि इस समय व्यक्ति को अपने कर्मों पर विशेष ध्यान देना चाहिए. ईमानदारी, मेहनत और दूसरों की मदद करने से शनि देव प्रसन्न होते हैं. गरीबों और जरूरतमंदों की सेवा करना भी साढ़ेसाती के दुष्प्रभाव को कम करने में सहायक माना गया है. इसके अलावा, काले रंग के वस्त्र पहनना, लोहे की वस्तुओं का दान करना और शनि मंदिर में जाकर दर्शन करना भी लाभकारी बताया जाता है.

शनिवार-मंगलवार के दिन के उपाय

रोग से मिलेगी मुक्ति: शनिवार के दिन रोग से मुक्ति पाने के लिए सुंदरकांड का पाठ करें. इसके अलावा, एक नारियल हाथ में रखकर हनुमान चालीसा का दोहा “नासे रोग हरे सब पीरा, जपत निरंतर हनुमान बीरा” पढ़कर रोगी के सिर के ऊपर से सात बार घुमाएं. इसके बाद नारियल को बाहर फेंक दें. ऐसा करने से बीमारी से बचाव हो सकता है.

शनि की साढ़ेसाती से राहत: यदि आपकी कुंडली में शनि की साढ़ेसाती या ढैय्या है तो इससे राहत पाने के लिए मंगलवार-शनिवार के दिन शमी पेड़ के नीचे तिल तेल का 11 दीपक जलाएं और प्रार्थना करें. इससे शनि की साढ़ेसाती और ढैय्या के प्रभाव से राहत मिलेगी.

धन-लाभ की होगी प्राप्ति: ज्योतिषाचार्य के मुताबिक, व्यापार-कारोबार में उन्नति पाने के लिए मंगलवार और शनिवार के दिन नारियल, मिठाई, जनेऊ किसी ब्राह्मण को दान करें. इससे मंद पड़े व्यापार में फायदा पहुंचेगा और आर्थिक लाभ पहुंचेगा.

दरिद्रता होगी दूर: कहा जाता है कि, सबसे बड़ा दान गुप्त दान होता है. इसलिए मंगलवार और शनिवार के दिन गुप्त तरीके सें किसी ब्राह्मण या किसी असहाय को अन्न, वस्त्र या मूल्य दान करें. इससे दरिद्रता समाप्त हो जाएगी. साथ ही घर से कलह भी खत्म होगा.

Advertisement