Home > धर्म > Ramayana Facts: मंदोदरी की बहन कौन थीं? रावण से था क्या था रिश्ता, पढ़िए लंका के राजपरिवार की रोचक कहानी

Ramayana Facts: मंदोदरी की बहन कौन थीं? रावण से था क्या था रिश्ता, पढ़िए लंका के राजपरिवार की रोचक कहानी

Mandodari Sister Story: सनातन की महाकाव्य तमाम रोचक प्रसंगों से पड़ी है. इसमें तमाम ऐसे अनसुने प्रसंग मिलते हैं जिनको सुनने के बाद उनके बारे में बहुत कुछ जानने की इच्छा बढ़ जाती है. ऐसी ही एक रोचक प्रसंग रावण की पत्नी मंदोदरी की बहन का भी मिलता है. जी हां, रामायण में जब भी लंका का जिक्र होता है तो सबसे पहले रावण, मंदोदरी, कुंभकर्ण और विभीषण का ही जिक्र होता है. लेकिन, क्या आप जानते हैं कि रावण की पत्नी मंदोदरी की एक बहन भी थीं, जिनका नाम बहुत कम लोग जानते हैं?

By: Lalit Kumar | Published: August 6, 2026 11:59:55 AM IST



Mandodari Sister Story: सनातन की महाकाव्य तमाम रोचक प्रसंगों से पड़ी है. इसमें तमाम ऐसे अनसुने प्रसंग मिलते हैं जिनको सुनने के बाद उनके बारे में बहुत कुछ जानने की इच्छा बढ़ जाती है. ऐसी ही एक रोचक प्रसंग रावण की पत्नी मंदोदरी की बहन का भी मिलता है. जी हां, रामायण में जब भी लंका का जिक्र होता है तो सबसे पहले रावण, मंदोदरी, कुंभकर्ण और विभीषण का ही जिक्र होता है. लेकिन, क्या आप जानते हैं कि रावण की पत्नी मंदोदरी की एक बहन भी थीं, जिनका नाम बहुत कम लोग जानते हैं? 

दिलचस्प बात यह है कि उनका संबंध भी लंका के राजपरिवार से जुड़ा था और उनका विवाह रावण के ही परिवार में हुआ था. हालांकि, उनकी कहानी रामायण के प्रमुख प्रसंगों में कम दिखाई देती है, लेकिन पौराणिक ग्रंथों और लोककथाओं में उनका उल्लेख जरूर मिलता है. अब सवाल है कि आखिर, कौन थी मंदोदरी की बहन? लंका के राजपरिवार में किससे हुआ था विवाह? पढ़िए रोचक कथा-

कौन थीं मंदोदरी की बहन?

पौराणिक परंपराओं के अनुसार, मंदोदरी की बहन का नाम मायावती था. वह भी असुरों के महान वास्तुकार मय दानव और अप्सरा हेमा की पुत्री थीं. इस प्रकार मायावती और मंदोदरी सगी बहनें मानी जाती हैं. हालांकि, वाल्मीकि रामायण में मायावती का विस्तृत वर्णन नहीं मिलता, लेकिन पद्म पुराण, स्कंद पुराण और अन्य बाद की पौराणिक परंपराओं में उनके बारे में उल्लेख मिलता है.

किससे हुआ था मायावती का विवाह?

लोक कथाओं के अनुसार, मायावती का विवाह शंबरासुर (शम्बर) नाम के पराक्रमी असुर राजा से हुआ था. बता दें कि, शंबरासुर अपनी मायावी शक्तियों और युद्ध कौशल के लिए जाना जाता था. विवाह के बाद मायावती अपने पति के साथ रहने लगीं, जबकि उनकी छोटी बहन मंदोदरी का विवाह बाद में लंका के राजा रावण से हुआ.

रावण और मायावती का क्या था संबंध?

कथाओं के अनुसार, एक बार रावण शंबरासुर के महल पहुंचा. वहां उसने मायावती को देखा और उनके सौंदर्य से प्रभावित हो गया. कहा जाता है कि, रावण ने अनुचित व्यवहार करने की कोशिश की, लेकिन मायावती ने उसका कड़ा विरोध किया. इसी दौरान शंबरासुर वहां पहुंच गया. दोनों के बीच भीषण युद्ध हुआ और अंततः रावण पराजित होकर बंदी बना लिया गया. बाद में रावण के दादा पुलस्त्य ऋषि के हस्तक्षेप के बाद शंबरासुर ने उसे मुक्त किया.

मंदोदरी और मायावती में क्या था अंतर?

पंचकन्याओं में पूजित मंदोदरी को जहां नीति, धर्म और विवेक का प्रतीक माना जाता है, वहीं मायावती का उल्लेख मुख्य रूप से शंबरासुर की पत्नी और रावण से जुड़े प्रसंगों में मिलता है. मंदोदरी ने कई बार रावण को सीता का हरण छोड़ने और श्रीराम से युद्ध न करने की सलाह दी थी, लेकिन रावण ने उनकी बात नहीं मानी थी. इसी का नतीजा था कि, रावण को अपनी जान गंवानी पड़ी. 

Advertisement