Numerology Mulank 6: अंक ज्योतिष के अनुसार जिन लड़कियों का जन्म किसी भी महीने की 6, 15 या 24 तारीख को होता है, उनका मूलांक 6 माना जाता है. इस मूलांक का स्वामी शुक्र ग्रह होता है, जिसे धन, वैभव, सुंदरता और ऐश्वर्य का कारक माना गया है. यही वजह है कि मूलांक 6 की लड़कियों को भाग्यशाली और लक्ष्मी स्वरूप कहा जाता है.
मूलांक 6 की लड़कियों को परिवार के लिए बेहद शुभ माना जाता है. कहा जाता है कि इनकी शादी जिस घर में होती है वहां सुख-सुविधाओं और धन-धान्य में बढ़ोतरी होने लगती है. इनके अच्छे भाग्य का असर पति और पूरे परिवार पर देखने को मिलता है.मान्यता है कि इनके आने के बाद घर में आर्थिक परेशानियां धीरे-धीरे कम होने लगती हैं और परिवार में खुशहाली बनी रहती है. कई लोग इन्हें मां लक्ष्मी का रूप भी मानते हैं.
शुक्र ग्रह की रहती है विशेष कृपा
अंक ज्योतिष के मुताबिक मूलांक 6 का संबंध शुक्र ग्रह से होता है. शुक्र को विलासिता, आकर्षण, प्रेम और धन का ग्रह माना गया है. इसी कारण इस मूलांक की लड़कियों का जीवन आमतौर पर सुख-सुविधाओं से भरा माना जाता है.कहा जाता है कि इनकी मौजूदगी से घर का वातावरण भी सकारात्मक बना रहता है. इनके भाग्य का असर परिवार की आर्थिक स्थिति पर भी दिखाई देता है.
अच्छी जीवनसाथी साबित होती हैं
मूलांक 6 की लड़कियों को समझदार और परिवार को साथ लेकर चलने वाला माना जाता है. ये अपने रिश्तों को बेहद ईमानदारी और प्यार से निभाती हैं.इनका स्वभाव केयरिंग और भावुक माना जाता है. ये अपने पति और परिवार की जरूरतों को बिना कहे समझने की कोशिश करती हैं. इसी वजह से इन्हें परिवार में काफी सम्मान और प्यार मिलता है.
घर को व्यवस्थित रखने में होती हैं माहिर
अंक ज्योतिष के अनुसार इस मूलांक की लड़कियां घर को सजाने और व्यवस्थित रखने में काफी रुचि रखती हैं. ये चाहती हैं कि घर का माहौल शांत, सुंदर और सकारात्मक बना रहे.इनकी यही आदत परिवार के लोगों को भी पसंद आती है और घर में सुखद वातावरण बना रहता है.