Neem Karoli Baba Chalisa: हर इंसान जिंदगी में सफल होना चाहता है, लेकिन सफलता का रास्ता हमेशा सीधा कभी नहीं होता है. कभी मेहनत के बावजूद नतीजे नहीं मिलते तो कभी छोटी-सी गलती बड़ी मुश्किल खड़ी कर देती है. ऐसे में अगर सफलता का रास्ता आसान बनाने वाली कुछ ऐसी सीख मिल जाए, जो जीवन की सोच और नजरिया दोनों बदल दे, तो शायद इससे बेहतर क्या होगा? भारत की संत परंपरा में ऐसे ही महान संतों में नीम करोली बाबा का नाम लिया जाता है, जिन्हें भक्त प्रेम से महाराज जी कहते थे. उनके जीवन और शिक्षाओं से जुड़ी कई बातें आज भी लोगों को प्रेरित करती हैं. मान्यता है कि, बाबा की शिक्षाओं में सेवा, प्रेम, भक्ति, अनुशासन और सकारात्मक सोच को विशेष महत्व दिया गया. अगर आप भी जीवन में आगे बढ़ना चाहते हैं और अपनी मंजिल हासिल करने के लिए सही दिशा तलाश रहे हैं, तो नीम करोली बाबा की बताई इन 6 बातों को अपनी जिंदगी का हिस्सा बना सकते हैं.
नीम करोली बाबा के दिए सफलता के मंत्र
मन को काबू में रखें: सफल इंसान बनने के लिए मन पर कंट्रोल होना बेहद जरूरी है. नीम करोली बाबा कहते थे की अपने मन को स्थिर रखना चाहिए. जब तक आपका मन शांत नहीं होगा तब तक आप किसी काम को ठीक से नहीं कर पाएंगे.
पुरानी बातें न सोंचे: नीम करोली कहते थे कि व्यक्ति को जिंदगी में आगे बढ़ने के लिए बीती बातों को भूल जाना चाहिए, क्योंकि सफलता के लिए यह बहुत जरूरी होता है, जो व्यक्ति अतीत में ही फंसा रहता है, वह अपनी मंजिल तक कभी नहीं पहुंच पाता है.
सच का साथ दें: भले ही देर से, लेकिन सच जीततना जरूर है. ऐसे में जो भी व्यक्ति सच के साथ खड़ा रहता है, उसे कभी भी कठिनाइयों का सामना नहीं करना पड़ता है. ऐसे ही शब्द बाबा नीम करोली ने कहे हैं.
भगवान का स्मरण करें: बाबा का मानना था कि जो व्यक्ति सच्चे मन से भगवान की भक्ति करता है उसे जीवन में किसी तरह की परेशानी नहीं होती हैं. भगवान का नाम लेने से आपके मन को भी शांति मिलती हैं.
भेदभाव से बचें: भेदभाव से दूरी सफलता पाने का सबसे बड़ा मंत्र है. बाबा हमेशा प्रेम और सेवा को सबसे ऊपर मानते थे. वे कहते थी की जब आप दूसरों को प्रेम करते है, तब ईश्वर आपको आपकी हर परेशानियों से बचने का हल देता हैं.
भगवान पर भरोषा रखें: भक्त और भगवान के बीच भरोषे का बंधन है. इसलिए बाबा का मानना था की जब कोई व्यक्ति भगवान पर पूर्ण विश्वास रखता है, तो उसे जीवन में सफलता की प्राप्ति बहुत जल्द होती हैं.