Home > धर्म > उज्जैन के चक्रतीर्थ श्मशान में जलती चिता से छेड़छाड़! किन्नर अघोरी का वीडियो वायरल, संत समाज ने जताई नाराजगी

उज्जैन के चक्रतीर्थ श्मशान में जलती चिता से छेड़छाड़! किन्नर अघोरी का वीडियो वायरल, संत समाज ने जताई नाराजगी

Ujjain Viral Video: मध्य प्रदेश के उज्जैन स्थित चक्रतीर्थ श्मशान से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है. वीडियो में एक किन्नर साधिका के जलती चिता के पास तांत्रिक क्रिया करने और मानव अवशेष के साथ छेड़छाड़ करते हुए दिखने का दावा किया जा रहा है. संत समाज ने इस तरह की गतिविधियों को सार्वजनिक किए जाने पर आपत्ति जताई है.

By: Lalit Kumar | Published: August 31, 2026 4:26:29 PM IST



Ujjain Viral Video: मध्य प्रदेश के उज्जैन स्थित चक्रतीर्थ श्मशान से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है. वीडियो में एक किन्नर साधिका के जलती चिता के पास तांत्रिक क्रिया करने और मानव अवशेष के साथ छेड़छाड़ करते हुए दिखने का दावा किया जा रहा है. वीडियो को लेकर सोशल मीडिया पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं. वहीं, संत समाज ने इस तरह की गतिविधियों को सार्वजनिक किए जाने पर आपत्ति जताते हुए प्रशासन से कार्रवाई की मांग की है.

जलती चिता के पास दिखी साधिका

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो को किन्नर अखाड़े से जुड़ी काली उर्फ नंद गिरी के इंस्टाग्राम अकाउंट से साझा किए जाने का दावा किया जा रहा है. वीडियो में एक साधिका हाथ में तलवार लिए तांत्रिक क्रिया करती नजर आती हैं. इसके बाद वह जलती चिता के पास जाती दिखाई देती हैं. वीडियो में मानव अवशेष के साथ छेड़छाड़ और उसे खाने का भी दावा किया जा रहा है. 

अघोर साधना के नाम पर प्रदर्शन पर सवाल

वीडियो सामने आने के बाद सबसे बड़ा सवाल यही उठ रहा है कि क्या धार्मिक या तांत्रिक साधना के नाम पर सार्वजनिक रूप से इस तरह की गतिविधियों का प्रदर्शन उचित है? चक्रतीर्थ श्मशान उज्जैन में धार्मिक और आध्यात्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थान माना जाता है. ऐसे में श्मशान में अंतिम संस्कार के दौरान किसी भी तरह की कथित छेड़छाड़ लोगों की भावनाओं को आहत कर सकती है.

संत समाज ने जताई नाराजगी

संत समाज की ओर से इस मामले में नाराजगी जताई गई है. महामंडलेश्वर शैलेशानंद गिरी ने वीडियो को लेकर आपत्ति जताते हुए कहा कि, अघोर साधना की अपनी मर्यादाएं होती हैं और तांत्रिक गतिविधियों को सोशल मीडिया पर प्रचारित करना उचित नहीं है. आध्यात्मिक साधना को निजी प्रसिद्धि या प्रचार का माध्यम नहीं बनाया जाना चाहिए.

प्रशासन से कार्रवाई की मांग

वीडियो वायरल होने के बाद प्रशासन की भूमिका को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं. यदि जांच में यह साबित होता है कि, अंतिम संस्कार के दौरान मानव अवशेषों के साथ नियमों के विपरीत छेड़छाड़ की गई, तो संबंधित व्यक्ति के खिलाफ कानून के अनुसार कार्रवाई की जा सकती है. फिलहाल इस मामले की वास्तविकता जांच और प्रशासनिक कार्रवाई के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी.

Advertisement