Home > धर्म > बार-बार बिगड़ रहे हैं बनते काम? कहीं कुल देवता की नाराजगी तो नहीं, आज ही जान लें उन्हें मनाने का तरीका

बार-बार बिगड़ रहे हैं बनते काम? कहीं कुल देवता की नाराजगी तो नहीं, आज ही जान लें उन्हें मनाने का तरीका

Kul Devi-Devta Signs: धार्मिक मान्यताओं के अनुसार कुल देवी-देवताओं की नाराजगी से सपनों में संकेत मिल सकते हैं, मांगलिक कार्यों में बाधाएं आ सकती हैं और बनते काम बिगड़ सकते हैं. इन्हें प्रसन्न करने के लिए पैतृक स्थान पर पूजा, दान-पुण्य, दीपदान और श्रद्धा के साथ स्मरण करना शुभ माना जाता है.

By: Shivashakti Narayan Singh | Last Updated: May 31, 2026 3:52:26 PM IST



Kul Devi-Devta Signs: सनातन धर्म में कुल देवी-देवताओं का विशेष महत्व माना गया है. मान्यता है कि ये हमारे पूरे वंश और परिवार की रक्षा करते हैं. पीढ़ियों से जिन देवी-देवताओं की पूजा परिवार में होती आ रही है, उन्हें ही कुल देवी या कुल देवता कहा जाता है.
 
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, जब कुल देवी-देवता प्रसन्न होते हैं तो परिवार में सुख, शांति और समृद्धि बनी रहती है. वहीं उनकी नाराजगी जीवन में कई तरह की परेशानियों का कारण बन सकती है. आइए जानते हैं कि कुल देवी-देवता नाराज होने पर कौन-कौन से संकेत मिलते हैं और उन्हें प्रसन्न करने के लिए क्या उपाय किए जा सकते हैं.

सपनों में मिलने लगते हैं खास संकेत

अगर आपको बार-बार सपने में अपना पैतृक गांव, पुराना घर या पूर्वज दिखाई दें तो इसे सामान्य नहीं माना जाता. खासतौर पर यदि सपने में कोई पितृ दुखी, चिंतित या परेशान नजर आए तो यह कुल देवी-देवताओं की नाराजगी का संकेत माना जाता है.ऐसी स्थिति में कुल देवी-देवता का स्मरण कर उनकी पूजा-अर्चना करना शुभ माना जाता है.

 संतान सुख में आने लगती हैं बाधाएं

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार यदि परिवार में लंबे समय तक संतान प्राप्ति में परेशानी आ रही हो या वंश वृद्धि में लगातार रुकावटें पैदा हो रही हों, तो इसे भी कुल देवी-देवताओं की अप्रसन्नता से जोड़ा जाता है.हालांकि इसके पीछे अन्य कारण भी हो सकते हैं, लेकिन धार्मिक दृष्टि से इसे एक महत्वपूर्ण संकेत माना गया है.

 बनते-बनते बिगड़ने लगते हैं काम

कई बार ऐसा होता है कि कोई काम लगभग पूरा होने वाला होता है, लेकिन आखिरी समय में अचानक रुक जाता है या बिगड़ जाता है. यदि ऐसा बार-बार होने लगे तो इसे भी शुभ संकेत नहीं माना जाता.लोक मान्यताओं के अनुसार यह कुल देवी-देवताओं की नाराजगी का संकेत हो सकता है.

 मांगलिक कार्यों में आती हैं रुकावटें

यदि परिवार में विवाह, मुंडन, गृह प्रवेश या अन्य शुभ कार्यों में लगातार बाधाएं आ रही हों, तो इसे भी कुल देवी-देवताओं की अप्रसन्नता से जोड़ा जाता है.इसके साथ ही घर में छोटी-छोटी बातों पर झगड़े होना, आपसी तालमेल का बिगड़ना और तनाव का माहौल बने रहना भी अशुभ संकेत माना जाता है.

कुल देवी-देवताओं को कैसे करें प्रसन्न?

 
 पैतृक स्थान पर जाकर करें पूजा
 
कुल देवी-देवताओं को प्रसन्न करने का सबसे अच्छा उपाय माना जाता है कि आप अपने पैतृक स्थान पर जाएं और वहां विधि-विधान से उनकी पूजा करें.
 
 अमावस्या और पूर्णिमा पर करें स्मरण
 
अमावस्या, पूर्णिमा और अन्य शुभ तिथियों पर कुल देवी-देवताओं का ध्यान करते हुए दान-पुण्य करना शुभ माना जाता है. घर के मंदिर में उनके नाम से दीपक जलाना भी लाभकारी माना गया है.
 
 परिवार के साथ करें प्रार्थना
 
घर के सभी सदस्य मिलकर किसी मंदिर या धार्मिक स्थल पर जाएं और कुल देवी-देवताओं का स्मरण करते हुए अपनी भूलों के लिए क्षमा मांगें. मान्यता है कि इससे परिवार पर उनकी कृपा बनी रहती है.
 
  Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियों का हम यह दावा नहीं करते कि ये जानकारी पूर्णतया सत्य एवं सटीक है. पाठकों से अनुरोध है कि इस लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें. Inkhabar इसकी सत्यता का दावा नहीं करता है.

Advertisement