Home > धर्म > Karwa Chauth Ki Kahani: कौन थी वीरवती और क्या हुआ था उसके पति के साथ? जानें करवा चौथ से जुड़ी रोचक कहानी

Karwa Chauth Ki Kahani: कौन थी वीरवती और क्या हुआ था उसके पति के साथ? जानें करवा चौथ से जुड़ी रोचक कहानी

Karwa Chauth Ki Kahani: बहुत कम लोग जानते हैं कि करवा चौथ का त्योहार किस वजह से मनाना जाता है.

By: JP Yadav | Published: October 29, 2026 12:34:46 PM IST



Karwa Chauth Ki Kahani: देश-दुनिया में करवा चौथ त्योहार 2026 गुरुवार (29 अक्टूबर) को मनाया जा रहा है. सुबह से ही महिलाएं कठिन व्रत कर रही है. यह व्रत शाम-रात को चांद का दीदार होने के बाद ही टूटेगा. यहां पर हम बता रहे हैं करवा चौथ से जुड़ी  वीरवती की कहानी. बहुत समय पहले  वीरवती नाम की एक स्त्री अपने माता-पिता और सात भाइयों के साथ रहती थी. वह उनकी इकलौती बहन थी और उसके भाई उसे बहुत प्यार करते थे. 

शादी के बाद वह अपने पहले करवा चौथ पर अपने मायके आई. उसने बिना कुछ खाए-पिए व्रत रखा. शाम तक भूख और प्यास के कारण वह बहुत कमजोर हो गई और बेहोश हो गई, उसके भाई उसे इस हालत में देख नहीं सके, इसलिए उन्होंने पीपल के पेड़ के पीछे आग जलाई और उसके सामने एक छलनी रख दी. दूर से देखने पर उस आग की चमक उगते हुए चंद्रमा जैसी लग रही थी. भाइयों ने वीरवती से कहा कि चंद्रमा निकल आया है, उसने उनकी बात मान ली. इसके पाद उस नकली चंद्रमा को अर्घ्य दिया और भोजन का पहला निवाला खा लिया. इसके तुरंत बाद खबर आई कि उसके पति की मृत्यु हो गई है.

वीरवती पूरी तरह टूट गई, उसने अपने पति की मृत्यु को स्वीकार करने से इन्कार कर दिया. वह पूरे साल उनके पार्थिव शरीर के पास बैठकर लगातार प्रार्थना करती रही. उसकी अटूट भक्ति को देखकर देवी पार्वती प्रसन्न हुईं और उसे बताया कि उसका व्रत असली चंद्रमा के निकलने से पहले ही टूट गया था.

उन्होंने वीरवती को सलाह दी कि वह उस साल आने वाली हर चतुर्थी का व्रत रखे और अगले करवा चौथ को पूरी श्रद्धा के साथ मनाए. वीरवती ने ऐसा ही किया. जब अगला करवा चौथ आया और उसने पूरी विधि-विधान से व्रत पूरा किया, तो उसके पति का जीवन वापस मिल गया. हर साल शाम की पूजा के समय यह कथा सुनाई जाती है. इसका संदेश बहुत सरल है. व्रत तभी पूर्ण माना जाता है जब असली चंद्रमा के दर्शन हो जाएं.

व्रत के बारे में पूरी जानकारी

 भोर से पहले जल्दी उठें और सास द्वारा भेजी गई ‘सरगी’ खाएं.
 इसमें आमतौर पर सूखे मेवे, फेनी या खीर, फल और मठरी शामिल होती हैं.  इस समय पर्याप्त पानी पी लें, क्योंकि दिन भर कई महिलाएं बिना पानी के ही व्रत रखती हैं. दिन भर – भारी काम और लंबी यात्रा से बचें. हो सके तो दोपहर में आराम करें. कई महिलाएं एक दिन पहले मेहंदी लगाती हैं और व्रत की शाम को लाल, मैरून या दुल्हन जैसे रंगों के कपड़े पहनती हैं. सोलह श्रृंगार करना पारंपरिक है, लेकिन सादे और साफ-सुथरे कपड़े पहनना भी पूरी तरह स्वीकार्य है.

यह भी पढ़ें: Karwa Chauth 2026 Live Updates: कब है करवा चौथ का पूजा मुहूर्त, चांद निकलने का समय, व्रत कथा और इससे जुड़ी हर जरूरी जानकारी

Advertisement