Home > धर्म > Karwa Chauth 2026 Moonrise Time: झारखंड के रांची, जमशेदपुर, धनबाद समेत 8 शहरों में कब निकलेगा चांद, नोट करें समय

Karwa Chauth 2026 Moonrise Time: झारखंड के रांची, जमशेदपुर, धनबाद समेत 8 शहरों में कब निकलेगा चांद, नोट करें समय

Karwa Chauth 2026 Moonrise Time Jharkhand: झारखंड के शहरों में बादल छाए रह सकते हैं, लेकिन हालात ठीक हुए तो चांद निकल भी सकता है.

By: JP Yadav | Published: October 29, 2026 11:27:04 AM IST



Karwa Chauth 2026 Moonrise Time Jharkhand: देश-दुनिया में गुरुवार (29 अक्टूबर, 2026) को करवा चौथ का पर्व मनाया जा रहा है. हिंदू मान्यता के अनुसार, करवा चौथ त्योहार के दिन सुहागिनें अपने पति की लंबी उम्र के साथ-साथ सुखी वैवाहिक जीवन की कामना करते हुए निर्जला व्रत रखती हैं. इस दिनभर व्रत रखने के बाद महिलाओं को रात में चंद्रमा के दर्शन और अर्घ्य देने का इंतजार रहता है, जिसके बाद ही त्योहार का समापन होता है. इसके पहले पति अपने हाथों से पत्नी को पानी पिलाकर व्रत का समापन करवाता है. 

महिलाएं पूरे दिन निर्जला (बिना पानी के) व्रत रखती हैं. करवा चौथ त्योहार के समापन के अंतिम चरण में शाम को पूजा के बाद चांद के निकलने का इंतजार होता है. चांद नजर आने के बाद छलनी से पहले चांद का और फिर पति का दीदार किया जाता है. इसके बाद चांद को अर्घ्य दिया जाता है और पति के हाथ से जल पीकर व्रत खोला जाता है. ऐसे में चांद का निकलना अहम होता है. 

क्या झारखंड के शहरों में दिखेगा चांद

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक, झारखंड के कई शहरों में गुरुवार को बारिश के अलावा आसमान में बादल छाए रहने के चलते चांद देखने में दिक्कत आ सकती है. वहीं, चांद दिखने के भी आसार बन रहे हैं.  आइए जानते हैं कि झारखंड के किस शहर में कब दिखेगा चांद?

झारखंड के प्रमुख शहरों में कब निकलेगा चांद  

शहर  चांद निकलने का समय
रांची     रात 7:53 बजे
जमशेदपुर     रात 7:50 बजे
धनबाद   रात 7:52 बजे
बोकारो स्टील सिटी   रात 7:48 बजे
हजारीबाग   रात 7:51 बजे
गिरिडीह    रात 7:51 बजे
देवघर     रात 7:49 बजे
रामगढ़ रात 7:58 बजे

डिस्क्लेमर:   बादल छाए रहने पर चंद्रमा निकलने के बावजूद उसके दर्शन नहीं हो सकते हैं. इसकी भी संभावना है. ऐसे में व्रत खोलने से पहले स्थानीय पंचांग या विश्वसनीय खगोलीय समय-सारिणी से पुष्टि कर लें.

यह भी पढ़ें: Karwa Chauth 2026 Live Updates: ना दिखे चांद तो सुहागिनें व्रत तोड़ने के लिए अपनाएं ये 5 विकल्प, नोट करें शुभ मुहूर्त और पूजा विधि 

Advertisement