Home > धर्म > Karwa Chauth 2026 Chand Time Today: देश के बड़े शहरों में चांद निकलने का समय क्या है, सबसे पहले और सबसे आखिर में कहां दिखेगा चंद्रमा

Karwa Chauth 2026 Chand Time Today: देश के बड़े शहरों में चांद निकलने का समय क्या है, सबसे पहले और सबसे आखिर में कहां दिखेगा चंद्रमा

Karwa Chauth 2026 Chand Time Today: करवा चौथ त्योहार के दिन चांद किस शहर में कब निकलेगा? यहां जानें पूरी डिटेल.

By: JP Yadav | Published: October 29, 2026 12:14:18 PM IST



Karwa Chauth 2026 Chand Time Today: हिंदू धर्म का एक प्रमुख और पवित्र त्योहार करवा चौथ है. यह बेहद कठिन त्योहार माना जाता है. विवाहित महिलाएं अपने पति की लंबी आयु, अच्छे स्वास्थ्य और सुखी वैवाहिक जीवन की कामना के लिए मनाती हैं. त्योहार के अंतिम चरण में चांद के बाद पति को देखकर सुहागिनें करवा चौथ का व्रत समाप्त करती हैं. ऐसे में शाम होने के साथ ही सुहागिनों का चांद निकलने का इंतजार बढ़ जाता है. इस स्टोरी में हम आपको बताएंगे कि देश के विभिन्न शहरों में चांद निकलने का समय?

शहरों में चांद निकलने का समय क्या है?

भारत के पूर्वी हिस्सों में चांद सबसे पहले दिखाई देता है. इसके बाद यह धीरे-धीरे उत्तरी और पश्चिमी राज्यों में नज़र आने लगता है. स्थानीय मौसम की स्थिति और भौगोलिक देशांतर (longitude) से यह तय होता है कि किसी शहर में चांद क्षितिज पर कब दिखाई देगा. 

शहर चांद निकलने का समय
कोलकाता शाम 7:47 बजे
पटना शाम 7:48 बजे
लखनऊ रात 8:06 बजे
देहरादून रात 8:02 बजे
चंडीगढ़ रात 8:12 बजे
दिल्ली/NCR रात 8:12 बजे – 8:17 बजे
जयपुर रात 8:28 बजे
हैदराबाद रात 8:41 बजे
 चेन्नई रात 8:44 बजे
बेंगलुरु रात 8:55 बजे
मुंबई रात 9: 00

सबसे पहले कहां दिखेगा?

कोलकाता और पटना जैसे प्रमुख पूर्वी महानगरों में चंद्रमा रात 8:00 बजे से काफी पहले दिखाई देने लगेगा. पूर्वोत्तर राज्यों में तो यह शाम के धुंधलके में ही उदित हो जाएगा.

डिसक्लेमर: गुरुवार (29 अक्टूबर, 2026) को करवा चौथ मनाने के लिए पूरे भारत में लाखों लोग चांद निकलने का सही समय जानने के लिए खगोलीय पूर्वानुमानों पर नज़र रखे हुए हैं. शाम को चांद का इंतज़ार कर रहे परिवारों और लोगों को यह ध्यान रखना चाहिए कि देश के अलग-अलग हिस्सों में चांद दिखने के समय में काफी अंतर हो सकता है, जिसका कारण भारत का विशाल भौगोलिक विस्तार है.

यह भी पढ़ें: Karwa Chauth 2026 Live Updates: कब है करवा चौथ का पूजा मुहूर्त, चांद निकलने का समय, व्रत कथा और इससे जुड़ी हर जरूरी जानकारी

 

Advertisement