Jupiter Transit 2026: ज्योतिष शास्त्र में जीवन के बड़े बदलावों का संबंध मुख्य रूप से दो ग्रहों से माना जाता है-शनि और बृहस्पति. जहां शनि कर्म और परिणामों के कारक माने जाते हैं, वहीं बृहस्पति ज्ञान, भाग्य, धन, विवाह, संतान और समृद्धि के प्रतीक हैं. मंगलवार को देवगुरु बृहस्पति ने अपनी राशि बदलते हुए मिथुन से कर्क राशि में प्रवेश कर लिया. कर्क राशि बृहस्पति की उच्च राशि मानी जाती है, जहां गुरु सबसे अधिक शक्तिशाली स्थिति में रहते हैं. यही वजह है कि इस गोचर को सामान्य राशि परिवर्तन नहीं बल्कि “महापरिवर्तन” कहा जा रहा है. बृहस्पति आमतौर पर एक राशि में लगभग एक वर्ष तक रहते हैं, लेकिन इस बार उनकी विशेष गति के कारण वे 2 जून से 31 अक्टूबर तक कर्क राशि में विराजमान रहेंगे.
दुनिया पर पड़ सकता है असर
ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार बृहस्पति के इस परिवर्तन का प्रभाव केवल व्यक्तिगत जीवन तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि इसका असर वैश्विक स्तर पर भी दिखाई दे सकता है. माना जा रहा है कि इस दौरान मौसम में असामान्य बदलाव देखने को मिल सकते हैं. कहीं अचानक भारी बारिश, कहीं भीषण गर्मी, तो कहीं प्राकृतिक आपदाओं की घटनाएं बढ़ सकती हैं. आग लगने की घटनाएं, भूकंप और प्रकृति से जुड़ी अप्रत्याशित परिस्थितियां भी चर्चा में रह सकती हैं. धार्मिक गतिविधियों में वृद्धि होने के साथ-साथ धार्मिक मुद्दों पर बहस और विवाद भी बढ़ने की संभावना जताई जा रही है.
शेयर बाजार और अर्थव्यवस्था पर भी रहेगी नजर
बृहस्पति को वित्त, बैंकिंग और आर्थिक संसाधनों का कारक ग्रह माना जाता है. ऐसे में इस गोचर का असर वित्तीय बाजारों पर भी देखने को मिल सकता है. ज्योतिषीय आकलन के अनुसार शेयर बाजार, निवेश, व्यापार और वैश्विक आर्थिक गतिविधियों में उतार-चढ़ाव बना रह सकता है. बाजार में अस्थिरता के साथ महंगाई के दबाव की भी चर्चा हो सकती है. जानिए 12 राशियों पर क्या रहेगा प्रभाव
मेष राशि
इस दौरान स्वास्थ्य को लेकर विशेष सावधानी बरतने की जरूरत होगी. छाती, फेफड़ों और महिलाओं से जुड़ी हार्मोनल समस्याएं परेशान कर सकती हैं. हालांकि प्रॉपर्टी से लाभ मिलने के संकेत हैं. करियर से जुड़े बड़े फैसले सोच-समझकर लेना बेहतर रहेगा.
वृषभ राशि
स्वास्थ्य की अनदेखी नुकसान पहुंचा सकती है. नौकरी या व्यवसाय में बड़ा परिवर्तन संभव है. निवेश करने या किसी को उधार देने से बचना बेहतर होगा. परिवार और स्वास्थ्य दोनों पर ध्यान देने की जरूरत है.
मिथुन राशि
यह समय मिथुन राशि वालों के लिए काफी अनुकूल माना जा रहा है. धन लाभ, प्रतिष्ठा और करियर में सफलता के अवसर मिल सकते हैं. हालांकि लिवर और कोलेस्ट्रॉल से जुड़ी समस्याओं को नजरअंदाज न करें.
कर्क राशि
आर्थिक स्थिति में सुधार के संकेत हैं. विवाह और संतान से जुड़ी खुशखबरी मिल सकती है. हालांकि स्वास्थ्य और पारिवारिक विवादों को लेकर सतर्क रहने की आवश्यकता होगी.
सिंह राशि
कुछ कार्यों में बाधाएं आ सकती हैं. कोर्ट-कचहरी या कानूनी मामलों से दूरी बनाए रखना बेहतर रहेगा. हालांकि भूमि, भवन और प्रॉपर्टी से जुड़े मामलों में लाभ मिलने की संभावना है.
कन्या राशि
यह समय लाभ और प्रगति का संकेत दे रहा है. आर्थिक स्थिति मजबूत हो सकती है. करियर, शिक्षा और संतान से जुड़े मामलों में अच्छे परिणाम मिल सकते हैं. नए काम की शुरुआत के लिए भी समय अनुकूल माना जा रहा है.
तुला राशि
धन लाभ और करियर में उन्नति के योग बन रहे हैं. आध्यात्मिक गतिविधियों में रुचि बढ़ सकती है. विवाह और संतान से जुड़ी सकारात्मक खबर मिल सकती है. स्वास्थ्य को लेकर सावधानी जरूरी होगी.
वृश्चिक राशि
भाग्य का साथ मिलेगा और लंबे समय से रुके हुए कार्य पूरे हो सकते हैं. आर्थिक लाभ के अवसर मिलेंगे. विवाह और संतान से जुड़ी संभावनाएं भी मजबूत हो सकती हैं.
धनु राशि
यह गोचर थोड़ा चुनौतीपूर्ण रह सकता है. करियर और पारिवारिक जीवन में बदलाव देखने को मिल सकते हैं. स्वास्थ्य को लेकर विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी गई है.
मकर राशि
लंबे समय से चली आ रही परेशानियां धीरे-धीरे कम हो सकती हैं. करियर में सफलता और स्वास्थ्य में सुधार देखने को मिलेगा. विवाह और संतान से जुड़े मामलों में शुभ समाचार मिलने के योग हैं.
कुंभ राशि
करियर और स्वास्थ्य दोनों क्षेत्रों में उतार-चढ़ाव बना रह सकता है. जल्दबाजी में कोई बड़ा फैसला लेने से बचना चाहिए. धार्मिक और आध्यात्मिक कार्यों में रुचि लाभदायक साबित हो सकती है.
मीन राशि
मीन राशि वालों के लिए यह समय सबसे शुभ अवधियों में से एक माना जा रहा है. धन, करियर और पारिवारिक जीवन में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकते हैं. रुके हुए काम पूरे होंगे और मानसिक शांति प्राप्त होगी.