Signs of Death in Garuda Purana: हिंदू धर्म में गरुड़ पुराण का खास महत्व माना जाता है. इस पुराण में जिंदगी, मौत, कर्म और मौत के बाद की यात्रा के बारे में बताया गया है. गरुड़ पुराण में कहा गया है कि मृत्यु अचानक नहीं आती, बल्कि मरने से पहले कुछ संकेत मिलते हैं. गरुड़ पुराण में कहा गया है कि जिस व्यक्ति की मृत्यु होने वाली होती है, उसे मरने से पहले कुछ संकेत मिलते हैं, जो काफी अजीब होते हैं. उन्हें कभी सोते हुए, तो कभी जागते हुए कुछ सपने दिखाई देते हैं, जिससे उन्हें काफी डर भी लगता है. आइए जानते हैं कि ये 5 संकेत कौन से होते हैं?
मरने से पहले के संकेत
- गरुड़ पुराण में कहा जाता है कि अगर किसी व्यक्ति को खुद की परछाई दिखनी बंद हो जाए, तो इसे अशुभ संकेत माना जाता है. कहा जाता है कि ऐसा होने पर उसे जीवन का अंत नजदीक होने का इशारा मिलता है.
- अगर सपने में बार-बार किसी मृत रिश्तेदार या पूर्वज दिखने लगें, तो ये भी अशुभ माना जाता है. कहा जाता है कि ये एक संकेत है कि आपकी मृत्यु करीब है.
- गरुड़ पुराण में ये भी कहा जाता है कि अगर किसी व्यक्ति की मृत्यु करीब होती है, तो उसे ऐसा महसूस होता है कि कोई उसे लेने आया है. रात में सोते समय उसे डर और बेचैनी महसूस होती है. इस नकारात्मक ऊर्जा को यमदूतों की मौजूदगी के तौर पर माना जाता है.
- कहा जाता है कि जब किसी व्यक्ति की मृत्यु नजदीक आती है, तो उसे अपने अच्छे और बुरे कर्म साफ-साफ याद आने लगते हैं. अगर किसी को बार-बार अपनी पुरानी बातें याद आने लगें, तो उसका अंत करीब माना जाता है.
- इसके अलावा ये भी कहा जाता है कि जब किसी की मृत्यु आती है, तो उसके हाथों की रेखाएं हल्की पड़ने लगती हैं. कई बार हाथों की रेखाएं बिल्कुल खत्म हो जाती हैं.
क्यों और कब पढ़ा जाता है गरुड़ पुराण?
बता दें कि जब किसी की मृत्यु हो जाती है, तो उसके घर वाले गरुड़ पुराण का पाठ कराते हैं. कहा जाता है कि ऐसा करने से मृतक की आत्मा को शांति मिलती है. उसे मोक्ष प्राप्त करने में मदद मिलती है. घर से नेगेटिव एनर्जी दूर हो जाती है. साथ ही आध्यात्मिक माहौल बनता है.
ये भी पढ़ें: सदियों की बहस खत्म! पहले अंडा या मुर्गी’ पर बड़ा वैज्ञानिक धमाका, खत्म हुई प्रजाति को लौटाने की कोशिश