Home > धर्म > तीसरे बड़े मंगल पर बजरंगबली के ये मंत्र दिलाएंगे सफलता, धन और सुरक्षा का आशीर्वाद,जानिए सही जाप विधि

तीसरे बड़े मंगल पर बजरंगबली के ये मंत्र दिलाएंगे सफलता, धन और सुरक्षा का आशीर्वाद,जानिए सही जाप विधि

Bada Mangal 2026: ज्येष्ठ माह में आने वाले सभी मंगलवार भगवान हनुमान को समर्पित माने जाते हैं. इन्हें बड़ा मंगल या बुढ़वा मंगल कहा जाता है. धार्मिक मान्यता है कि इन दिनों बजरंगबली की पूजा और मंत्र जाप करने से विशेष कृपा प्राप्त होती है.

By: Shivashakti Narayan Singh | Published: May 18, 2026 4:52:40 PM IST



 Bada Mangal 2026: ज्येष्ठ माह में आने वाले सभी मंगलवार भगवान हनुमान को समर्पित माने जाते हैं. इन्हें बड़ा मंगल या बुढ़वा मंगल कहा जाता है. धार्मिक मान्यता है कि इन दिनों बजरंगबली की पूजा और मंत्र जाप करने से विशेष कृपा प्राप्त होती है. साल 2026 में ज्येष्ठ माह का तीसरा बड़ा मंगल 19 मई को पड़ रहा है. इस दिन भक्त हनुमान जी की पूजा-अर्चना, व्रत और भंडारे का आयोजन करेंगे.

मान्यता है कि अगर कोई व्यक्ति लंबे समय से परेशानियों, रोग, भय, शत्रु बाधा या आर्थिक संकट से जूझ रहा हो तो बड़ा मंगल के दिन कुछ विशेष हनुमान मंत्रों का जाप करना बेहद फलदायी माना जाता है. कहा जाता है कि श्रद्धा और विश्वास से किए गए मंत्र जाप से जीवन की नकारात्मकता कम होती है और आत्मबल बढ़ता है.आइए जानते हैं बड़ा मंगल पर किन शक्तिशाली हनुमान मंत्रों का जाप करने से क्या लाभ मिल सकते हैं.

 भय और संकट से रक्षा के लिए मंत्र

मंत्र:

‘ॐ नमो हनुमते रुद्रावताराय विश्वरूपाय अमित विक्रमाय
प्रकटपराक्रमाय महाबलाय सूर्य कोटिसमप्रभाय रामदूताय स्वाहा॥’

धार्मिक मान्यता है कि बड़ा मंगल पर इस मंत्र का जाप करने से भय, दुर्घटना और अचानक आने वाले संकटों से रक्षा मिलती है. यह मंत्र आत्मविश्वास बढ़ाने वाला भी माना जाता है.

धन और समृद्धि के लिए प्रभावशाली मंत्र

मंत्र:

‘ऊँ नमो हनुमते रुद्रावताराय भक्तजनमनः कल्पनाकल्पद्रुमायं
दुष्टमनोरथस्तंभनाय प्रभंजनप्राणप्रियाय महाबलपराक्रमाय
महाविपत्तिनिवारणाय पुत्रपौत्रधनधान्यादिविधिसम्पत्प्रदाय रामदूताय स्वाहा॥’

कहा जाता है कि इस मंत्र के जाप से आर्थिक स्थिति मजबूत होती है और धन प्राप्ति के नए रास्ते खुल सकते हैं. परिवार में सुख-समृद्धि बढ़ाने के लिए भी यह मंत्र शुभ माना गया है.

 विवादों से राहत के लिए मंत्र

 मंत्र:

‘ॐ हं हनुमते नमः॥’

अगर कोई व्यक्ति कानूनी मामलों, विवादों या मानसिक तनाव से गुजर रहा हो तो बड़ा मंगल पर इस मंत्र का जाप लाभकारी माना जाता है. मान्यता है कि इससे बाधाएं कम होती हैं.

 शत्रु बाधा से मुक्ति के लिए मंत्र

 मंत्र:

‘ॐ हं हनुमते रुद्रात्मकायं हुं फट्॥’

ज्योतिष मान्यताओं के अनुसार अगर किसी व्यक्ति को शत्रुओं का भय हो या विरोधियों से परेशानी मिल रही हो तो इस मंत्र का जाप शुभ फल दे सकता है. यह नकारात्मक शक्तियों से रक्षा करने वाला मंत्र माना जाता है.

 शीघ्र हनुमान कृपा पाने के लिए मंत्र

मंत्र:

‘ॐ हं पवननन्दनाय स्वाहा॥’

यह छोटा लेकिन प्रभावशाली मंत्र माना जाता है. धार्मिक मान्यता है कि इसके जाप से हनुमान जी की विशेष कृपा जल्दी प्राप्त हो सकती है और जीवन में सकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है.

 रोगों से राहत के लिए मंत्र

मंत्र:

‘ॐ नमो भगवते आंजनेयाय महाबलाय स्वाहा॥’

मान्यता है कि इस मंत्र का जाप रोगों और शारीरिक कष्टों को कम करने में सहायक माना जाता है. परिवार की सुख-शांति और स्वास्थ्य के लिए भी लोग इसका जाप करते हैं.

 बड़ा मंगल पर कैसे करें पूजा?

  •  सुबह स्नान कर लाल या पीले वस्त्र धारण करें
  •  हनुमान जी को सिंदूर और चमेली का तेल अर्पित करें
  •  गुड़ और चने का भोग लगाएं
  •  हनुमान चालीसा और सुंदरकांड का पाठ करें
  •  जरूरतमंदों को भोजन या दान दें

  Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियों का हम यह दावा नहीं करते कि ये जानकारी पूर्णतया सत्य एवं सटीक है. पाठकों से अनुरोध है कि इस लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें. Inkhabar इसकी सत्यता का दावा नहीं करता है.

Advertisement