Home > धर्म > Astro Tips: क्या आप भी फोन में लगाते हैं देवी-देवताओं का वॉलपेपर, जानें क्या कहता है धर्म?

Astro Tips: क्या आप भी फोन में लगाते हैं देवी-देवताओं का वॉलपेपर, जानें क्या कहता है धर्म?

Phone Wallpaper Astro Tips: इस लेख में जानें कि फोन में देवी-देवताओं का वॉलपेपर लगाना शुभ है या नहीं. साथ ही, धार्मिक मान्यताओं के अनुसार मोबाइल में किस तरह का वॉलपेपर रखना बेहतर माना जाता है.

By: Preeti Rajput | Published: July 19, 2026 3:42:18 PM IST



Phone Wallpaper Astro Tips: अगर आप भी अपने फोन के वॉलपेपर पर देवी-देवताओं की तस्वीरें लगाते हैं, तो आपको इस बात की जानकारी होना जरुरी है कि ऐसा करना शुभ है या फिर अशुभ? क्योंकि एक गलती आपके जीवन में परेशानियों का भंडार ला सकती है. अगर देवी-देवताओं की तस्वीरें फोन पर लगाते हैं, तो इससे जुड़े नियमों को जान लेना बेहद जरूरी है. 

भगवान की तस्वीर लगाना सही या गलत?

मोबाइल में देवी-देवताओं की तस्वीर वॉलपेपर के रूप में लगाना गलत या अशुभ नहीं माना जाता. लेकिन अगर आपने भगवान की तस्वीर लगाई है, तो कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी है. कोशिश करें कि मोबाइल को बाथरूम में न ले जाएं, क्योंकि इसे धार्मिक मान्यताओं के अनुसार उचित नहीं माना जाता. साथ ही, समय-समय पर भगवान की तस्वीर के दर्शन करें और श्रद्धा से प्रणाम करें. ऐसी मान्यता है कि इससे सकारात्मक सोच और अच्छी बुद्धि मिलती है.

क्या कहते हैं धार्मिक नियम?

धार्मिक और वास्तु मान्यताओं के अनुसार, अगर आपने मोबाइल पर देवी-देवताओं का वॉलपेपर लगाया है, तो कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए. फोन को गंदे या जूठे हाथों से न छुएं और उसे अशुद्ध स्थानों पर इस्तेमाल करने से बचें. साथ ही, कोशिश करें कि फोन पर आपत्तिजनक या अशोभनीय संदेश न आएं, क्योंकि इसे भगवान के प्रति अनादर माना जाता है. ऐसी मान्यता है कि इन बातों का ध्यान रखने से सकारात्मक वातावरण बना रहता है, जबकि लापरवाही करने से नकारात्मक ऊर्जा बढ़ सकती है.

ये भी पढ़ें: पाकिस्तान में विराजती हैं मां हिंगलाज, 51 शक्तिपीठों में है विशेष स्थान, दर्शन मात्र से मिलती है आत्मिक शांति

मोबाइल वॉलपेपर के लिए इन तस्वीरों को शुभ माना जाता है:

  • उगते हुए सूर्य की तस्वीर.
  • पानी, नदी, झरना या चंद्रमा से जुड़ी तस्वीरें.
  • पीले रंग के प्राकृतिक दृश्य या वस्तुएं, जिन्हें गुरु ग्रह से जोड़ा जाता है.
  • उगते हुए पौधे, गुलाबी, नीले या लाल रंग के फूलों की तस्वीरें.
  • धन, चमकदार वस्तुएं, क्रिस्टल या पहाड़ों के सुंदर दृश्य.
  • परिवार के साथ मुस्कुराती हुई खुशहाल फोटो.

ये भी पढ़ें;Amarnath cave mystery: अमरनाथ गुफा का अनसुलझा रहस्य, बर्फानी बाबा के धाम की कहानी कर देगी हैरान

Disclaimer: यह जानकारी धार्मिक, वास्तु और ज्योतिष संबंधी पारंपरिक मान्यताओं पर आधारित है. इन मान्यताओं पर विश्वास करना या न करना पूरी तरह आपकी व्यक्तिगत आस्था पर निर्भर करता है. इसे केवल सामान्य जानकारी के रूप में पढ़ें और किसी भी निश्चित लाभ या परिणाम का दावा न मानें.

Advertisement