Home > धर्म > Adhik Maas 2026: इस साल का अधिक मास बनेगा बेहद खास! 2037 तक नहीं दिखेगा ऐसा दुर्लभ महायोग,इन राशियों के खुल सकते हैं किस्मत के बंद दरवाजे

Adhik Maas 2026: इस साल का अधिक मास बनेगा बेहद खास! 2037 तक नहीं दिखेगा ऐसा दुर्लभ महायोग,इन राशियों के खुल सकते हैं किस्मत के बंद दरवाजे

Adhik Maas 2026: सनातन धर्म में अधिक मास को बेहद पवित्र और पुण्यदायी माना जाता है. यह खास महीना लगभग हर तीसरे साल आता है और धार्मिक दृष्टि से इसका बहुत बड़ा महत्व होता है. साल 2026 में अधिक मास 17 मई से शुरू होकर 15 जून तक रहेगा.

By: Shivashakti Narayan Singh | Published: May 18, 2026 3:41:20 PM IST



Adhik Maas 2026: सनातन धर्म में अधिक मास को बेहद पवित्र और पुण्यदायी माना जाता है. यह खास महीना लगभग हर तीसरे साल आता है और धार्मिक दृष्टि से इसका बहुत बड़ा महत्व होता है. साल 2026 में अधिक मास 17 मई से शुरू होकर 15 जून तक रहेगा. इस बार का अधिक मास कई वजहों से बेहद खास माना जा रहा है क्योंकि इस दौरान एक नहीं बल्कि तीन बड़े शुभ और दुर्लभ ज्योतिषीय संयोग बनने जा रहे हैं.

ज्योतिषाचार्यों के अनुसार ऐसा संयोग आने वाले कई वर्षों तक दोबारा देखने को नहीं मिलेगा. कहा जा रहा है कि 2026 जैसा विशेष अधिक मास अब सीधे 2037 में ही देखने को मिल सकता है. ऐसे में यह महीना कुछ राशियों के लिए भाग्य बदलने वाला साबित हो सकता है.आइए जानते हैं आखिर कौन से हैं ये दुर्लभ महायोग और किन राशियों को इससे सबसे ज्यादा लाभ मिलने की संभावना है.

 अधिक मास 2026 में बन रहे हैं 3 बड़े शुभ योग

 दो बार बनेगा गुरु पुष्य योग

ज्योतिष शास्त्र में गुरु पुष्य योग को बेहद शुभ माना गया है. आमतौर पर एक महीने में केवल एक बार पुष्य नक्षत्र पड़ता है, लेकिन इस बार अधिक मास के दौरान दो बार गुरु पुष्य योग बनने जा रहा है. इसे धन, सफलता और शुभ कार्यों के लिए बहुत ही लाभकारी माना जाता है.

 ज्येष्ठ माह के बीच पड़ा अधिक मास

इस बार अधिक मास का ज्येष्ठ महीने के बीच में आना भी एक दुर्लभ संयोग माना जा रहा है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार यह समय पूजा-पाठ, दान और आध्यात्मिक कार्यों के लिए बेहद शुभ फल देने वाला माना जाता है.

गजकेसरी और पुष्कर योग का निर्माण

अधिक मास के दौरान गजकेसरी योग और पुष्कर योग जैसे शुभ योग भी बनेंगे. ज्योतिष में इन योगों को आर्थिक उन्नति, सफलता, मान-सम्मान और शुभ समाचारों का संकेत माना जाता है.

 इन 4 राशियों के लिए बेहद खास रहेगा अधिक मास

 वृषभ राशि

वृषभ राशि वालों के लिए अधिक मास सुख-सुविधाओं और आर्थिक मजबूती का समय लेकर आ सकता है. धन लाभ के अच्छे योग बन रहे हैं. नया घर, वाहन या प्रॉपर्टी खरीदने की योजना सफल हो सकती है. रुका हुआ पैसा वापस मिलने की संभावना भी दिखाई दे रही है. नौकरी और करियर में भी अच्छे अवसर मिल सकते हैं.

सिंह राशि

सिंह राशि वालों को इस दौरान आर्थिक मामलों में राहत मिल सकती है. पुराने कर्ज कम होने या खत्म होने के संकेत हैं. बिजनेस और निवेश में लाभ मिलने की संभावना है. परिवार में खुशियों का माहौल रहेगा और कोई शुभ कार्य भी हो सकता है. नए काम की शुरुआत के लिए भी यह समय अच्छा माना जा रहा है.

 वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि वालों के लिए यह समय बेहद शुभ साबित हो सकता है. करियर और आर्थिक स्थिति दोनों में सुधार के संकेत हैं. नौकरी में प्रमोशन या नई जिम्मेदारी मिल सकती है. अचानक धन लाभ और किसी महत्वपूर्ण काम में सफलता मिलने की संभावना भी बन रही है.

 कुंभ राशि

कुंभ राशि वालों की लंबे समय से रुकी इच्छाएं इस दौरान पूरी हो सकती हैं. कई स्रोतों से धन लाभ मिलने के योग हैं. रुके हुए काम तेजी से आगे बढ़ सकते हैं. परिवार और माता-पिता का सहयोग मिलने से कई समस्याओं का समाधान निकल सकता है. यह समय आपके लिए नए अवसर लेकर आ सकता है.

 क्यों खास माना जा रहा है 2026 का अधिक मास?

ज्योतिष मान्यताओं के अनुसार इतने शुभ योगों का एक साथ बनना बेहद दुर्लभ माना जाता है. यही वजह है कि 2026 का अधिक मास धार्मिक और ज्योतिषीय दृष्टि से बहुत महत्वपूर्ण बताया जा रहा है. कई लोग इस दौरान पूजा-पाठ, दान और आध्यात्मिक कार्यों को विशेष फलदायी मानते हैं.

  Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियों का हम यह दावा नहीं करते कि ये जानकारी पूर्णतया सत्य एवं सटीक है. पाठकों से अनुरोध है कि इस लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें. Inkhabar इसकी सत्यता का दावा नहीं करता है.

Advertisement