Home > एस्ट्रो > Vivah Upay: रिश्ते तो आते पर हर बार विवाह में आ जाती अड़चन? फौरन करें ये 5 आसान उपाय, जल्द बजेगी शहनाई!

Vivah Upay: रिश्ते तो आते पर हर बार विवाह में आ जाती अड़चन? फौरन करें ये 5 आसान उपाय, जल्द बजेगी शहनाई!

Wedding Astro Tips: कई लोगों के साथ कुछ ऐसा होता है कि, जब भी विवाह की बात होती है, हर बार कोई न कोई अड़चन पैदा हो जाती है. ऐसे में योग्य वर का मन बेचैन हो उठता है. अगर आपके साथ भी ऐसा हो रहा है तो ज्योतिष के कुछ खास उपाय कर सकते हैं. इनको अपनाने से विवाह की राह थोड़ी आसान हो सकती है. अब सवाल है कि आखिर, शादी की रुकावटें दूर करने के लिए क्या उपाय करें?

By: Lalit Kumar | Published: June 2, 2026 4:22:53 PM IST



Wedding Astro Tips: हर माता-पिता चाहते हैं कि, बच्चे की समय पर शादी हो जाए. अपना घर बसाकर जिम्मेदारियों को अपने कंधे पर ले. लेकिन, कई लोगों के साथ इसका उलट हो जाता है. मतलब जब भी विवाह की बात होती है, हर बार कोई न कोई अड़चन पैदा हो जाती है. ऐसे में योग्य वर का मन बेचैन हो उठता है. यह तनाव माता-पिता और परिवार दोनों के लिए चिंता का कारण बन जाता है. अगर आपके साथ भी ऐसा हो रहा है तो ज्योतिष के कुछ खास उपाय कर सकते हैं. इसके लिए ज्योतिष और धार्मिक मान्यताओं में कुछ पारंपरिक उपाय बताए गए हैं. इनको अपनाने से विवाह की राह थोड़ी आसान हो सकती है. अब सवाल है कि आखिर, शादी की रुकावटें दूर करने के लिए क्या उपाय करें? इस बारे में को बता रहे हैं उन्नाव के ज्यातिषाचार्य ऋषिकांत मिश्र शास्त्री-

ज्योतिषाचार्य कहते हैं कि, शास्त्रों में बताए गए कुछ उपाय केवल आध्यात्मिक दृष्टि से ही नहीं, बल्कि मानसिक शांति और सकारात्मक ऊर्जा के लिए भी बेहद फायदेमंद हैं. सही दिशा में प्रयास और ध्यान से आप शादी के योग को मजबूत कर सकते हैं. 

शादी के रुकावटें दूर करने के उपाय

सूर्य को जल अर्पित करें: विवाह की बाधाओं को दूर करने के उपाय यदि शादी में अड़चनें आ रही हैं तो हर सुबह स्नान के बाद सूर्यदेव को तांबे के लोटे से जल अर्पित करें. इस दौरान मन को शांत रखें और विवाह से जुड़ी अपनी इच्छा पर ध्यान केंद्रित करें. ऐसा करने से सकारात्मक ऊर्जा मिलती है और शादी के योग बनने लगते हैं.

भगवान विष्णु की पूजा: विवाह की बाधाएं दूर करने के लिए भगवान विष्णु की पूजा में करें. आप पीले फूल, फल और नारियल अर्पित करें. रोजाना मंत्र का कम से कम 21 बार जाप करें. “ॐ श्रीं ह्रीं पूर्ण गृहस्थ सुख सिद्धये ह्रीं श्रीं ॐ नमः” यह उपाय कुंडली में विवाह के योग को मजबूत करता है और शादी में आने वाली बाधाओं को कम करता है.

जरूरतमंदों को दान: दान-पुण्य का महत्व हिंदू धर्म में दान पुण्य को सबसे शुभ माना गया है. दान करने से आर्थिक स्थिति मजबूत होती है और भगवान की कृपा प्राप्त होती है. अनाज, कपड़े और धन का दान करना चाहिए. दान करने से न केवल मन शांत होता है, बल्कि शादी के रास्ते में आने वाली रुकावटें भी कम होती हैं.

रोज दीपक जलाएं: सकारात्मक सोच से लाभ घर में रोजाना दीपक जलाना और धूप-अगरबत्ती करना चाहिए. पीले रंग के अधिक उपयोग से वातावरण में सकारात्मक ऊर्जा आती है. नकारात्मक विचारों को अपने से दूर रखें और विश्वास रखें कि सही समय आने पर शादी जरूर होगी.

परिवार संग समय बिताएं: परिवार और रिश्तेदारों से सकारात्मक बातचीत करना भी लाभकारी होता है. उनकी मदद और शुभकामनाओं से शादी के लिए जरूरी कदम उठाने में आसानी होती है. परिवार की ऊर्जा और समर्थन से बाधाओं को पार करना आसान हो जाता है.

Advertisement