RCB W vs DC W Final Live Score Updates: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) और दिल्ली कैपिटल्स के बीच गुरुवार (05 फरवरी, 2026) को महिला प्रीमियर लीग 2026 का रोमांच फाइनल खेला जाएगा. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और दिल्ली कैपिटल्स में से कोई एक विजेता बनेगा. फाइनल मुकाबला वडोदरा (गुजरात) के कोतांबी स्टेडियम में ट्रॉफी के लिए मुकाबला खेला जाएगा. इस मैच में जीतने वाली टीम के सिर डब्ल्यूपीएल 2026 का ताज सजेगा. दिल्ली कैबिटल और आरसीबी के बीच मुकाबला इसलिए भी दिलचस्प हो गया है कि जहां RCB जीती तो दूसरी बार ट्रॉफी घर ला जाएगी, जबकि दिल्ली पहला खिताब जीतने का लक्ष्य लेकर उतरेगी. डब्ल्यूपीएल 2026 के फाइनल मुकाबले से पहले रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और दिल्ली कैपिटल्स के बीच आंकड़े बड़े दिलचस्प हैं. दिल्ली मजबूत टीम है,इस ओर आंकड़े भी इशारा करते हैं. RCB और दिल्ली के बीच अब तक कुल 9 बार मुकाबला हुआ है. इसमें दिल्ली कैपिटल्स की टीम 6 बार जीती है, जबकि आरसीबी की टीम सिर्फ तीन बार जीत हासिल कर पाई है. इस सीजन में एक मुकाबले में आरसीबी की टीम 8 विकेट से जीतने में कामयाब रही थी, तो वहीं दूसरा मैच दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने 7 विकेट से जीता था. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की बात करें तो उसने प्वाइंट्स टेबल में लीग स्टेज में टॉप रहते हुए सीधे खिताबी मैच के लिए अपनी जगह पक्की की है. जबकि दिल्ली कैपिटल्स महिला टीम ने एलिमिनेटर मुकाबले में गुजरात जाएंट्स की टीम को 7 विकेट से एकतरफा मात देने के साथ फाइनल में पहुची. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और दिल्ली कैपिटल्स की महिला टीम के बीच फाइनल मुकाबला भारतीय समयानुसार शाम 7:30 पर होगी. वहीं, इससे आधे घंटे पहले टॉस शाम 7 बजे होगा. दर्शक टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर इसका लाइव प्रसारण देख सकेंगे. ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग को लेकर बात करें तो जियो हॉटस्टार ऐप पर दर्शक इसे देख सकेंगे. फैंस अपने मोबाइल और स्मार्ट टीवी दोनों में लॉगिन कर इस खिताबी मैच को देख सकते हैं.