RCB vs GT Final Highlights: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने फाइनल में गुजरात टाइटंस को हराकर इतिहास रच दिया है. आईपीएल इतिहास मे आरसीबी तीसरी ऐसी टीम बनी है, जिसने लगातार दो बार आईपीएल का खिताबा हासिल किया है. आरसीबी ने IPL 2025 में पहली बार ट्रॉफी जीती और फिर IPL 2026 में भी खिताब अपने नाम किया. फाइनल मुकाबले में गुजरात टाइटंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 155 रन बनाए थे. इसके जवाब में उतरी आरसीबी ने 18 ओवर में टारगेट हासिल कर लिया. आरसीबी की ओर से विराट कोहली ने 42 गेंदों पर नाबाद 75 रनों की पारी खेली. इसके दम पर आरसीबी ने 5 विकेट से जीत दर्ज की.
विराट कोहली ने 18वें ओवर में अरशद खान की आखिरी गेंद पर छक्का लगाकर आरसीबी को जीत दिलाई. देखें वीडियो...
Finishing off in style 🥳
— IndianPremierLeague (@IPL) May 31, 2026
And it's none other than King Kohli 😎👑
Scorecard ▶️ https://t.co/Yz6K3q6w0X#TATAIPL | #Final | #TheFinalLeap | #RCBvGT pic.twitter.com/FZNGQ26gBs
गुजरात टाइटंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 155 रन बनाए थे. इसके जवाब में उतरी आरसीबी ने 18 ओवर में ही टारेगट हासिल कर लिया. इसी के साथ आरसीबी तीसरी ऐसी टीम बन गई है, जिन्होंने लगातार 2 बार आईपीएल का खिताब हासिल किया है.
आरसीबी ने लगातार दूसरे सीजन ट्रॉफी पर कब्जा जमा लिया है. आरसीबी ने फाइनल में गुजरात टाइटंस को 5 विकेट से हरा दिया. विराट कोहली ने 18वें ओवर की आखिरी गेंद पर सिक्स लगाकर आरसीबी को दूसरी बार चैंपियन बनाया.
17 ओवर के बाद आरसीबी ने 5 विकेट खोकर 148 रन बना लिए हैं. अब आरसीबी को जीत के लिए सिर्फ 8 रन की जरूरत है.
16वें ओवर की आखिरी गेंद पर विराट कोहली ने बड़ा शॉट लगाने की कोशिश की, लेकिन गेंद शुभमन गिल के हाथों में चली गई. हालांकि अंपायर ने चेक किया, तो पता चला कि गेंद जमीन पर छू गई थी. इसके चलते अंपायर ने कोहली को नॉटआउट करार दिया. 16 ओवर के बाद आरसीबी का स्कोर 6 विकेट के नुकसान पर 145 रन पर है.