Home > मध्य प्रदेश > उज्जैन में पानी पर बवाल, 60-65 गांवों के किसान सड़क पर; 25 मई से भूख हड़ताल की चेतावनी

उज्जैन में पानी पर बवाल, 60-65 गांवों के किसान सड़क पर; 25 मई से भूख हड़ताल की चेतावनी

Madhya Pradesh water crisis: करीब 3 घंटे तक चले इस प्रदर्शन के बाद किसान तख्तियां लेकर तहसील कार्यालय पहुंचे और एसडीएम राजाराम करजरे को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा.

By: Shubahm Srivastava | Published: May 6, 2026 7:09:09 PM IST



Ujjain Farmers Protest: नर्मदा पाइपलाइन से अब तक वंचित घट्टिया विधानसभा क्षेत्र के किसानों का सब्र आखिरकार टूट गया. बुधवार को करनी सेना परिवार के नेतृत्व में सैकड़ों किसानों ने तहसील कार्यालय पर जोरदार धरना प्रदर्शन किया और प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की.

किसानों ने सीएम के नाम ज्ञापन सौंपा

करीब 3 घंटे तक चले इस प्रदर्शन के बाद किसान तख्तियां लेकर तहसील कार्यालय पहुंचे और एसडीएम राजाराम करजरे को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा. किसानों का कहना है कि 60 से 65 गांव आज भी पानी की भारी किल्लत झेल रहे हैं. भूजल स्तर लगातार नीचे जा रहा है, जिससे खेती करना मुश्किल होता जा रहा है और किसान आर्थिक संकट में फंसते जा रहे हैं.

अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठेंगे किसान

किसानों ने साफ चेतावनी दी है कि यदि 15 दिनों के भीतर नर्मदा पाइपलाइन स्वीकृति और काम जमीन पर शुरू होता नहीं दिखा, तो 25 मई 2026 से 60-65 गांवों के किसान अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठेंगे.

किसान बोले- सिर्फ आश्वासन नहीं, समाधान चाहिए

एसडीएम ने ज्ञापन लेकर जल्द मुख्यमंत्री तक बात पहुंचाने का आश्वासन दिया, लेकिन किसानों का कहना है कि अब सिर्फ आश्वासन नहीं, समाधान चाहिए. धरना स्थल पर कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए उपनिरीक्षक शैलेंद्र सिंह अलावा सहित पुलिस बल तैनात रहा.

Disclaimer : The article is a part of syndicated feed. Except for the headline, the content is not edited. Liability lies with the syndication partner for factual accuracy.

Advertisement