Home > अजब गजब न्यूज > ज्वेलरी शॉप में डाका डालने पहुंचा ‘काले मुंह का लंगूर’, सोने-चांदी पर हाथ साफ करने की थी तैयारी; CCTV फुटेज देख पुलिस भी हैरान!

ज्वेलरी शॉप में डाका डालने पहुंचा ‘काले मुंह का लंगूर’, सोने-चांदी पर हाथ साफ करने की थी तैयारी; CCTV फुटेज देख पुलिस भी हैरान!

उदयपुर के नयागांव में चोरी अनोखा मामला सामने आया है, जहां चोर लंगूर का मुखौटा पहनकर ज्वेलरी की शॉप को लूटने पहुंचे. चोरों ने कांच तोड़ा और फरार हो गए. घटना से जुड़ा वीडियो पर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

By: Kajal Jain | Published: May 30, 2026 11:57:04 PM IST



राजस्थान के उदयपुर में चोरी का एक अनोखा मामला सामने आया है जहां नयागांव इलाके की एक ज्वेलरी शॉप को लूटने के लिए चोर या डकैत नहीं बल्कि एक ‘काले मुंह का लंगूर’ पहुंच गया. इस घटना की वायरल सीसीटीवी फुटेज में लंगूर का मुखौटा लगाए चोर को तांका-झांकी करके देख सकते हैं. हालांकि चोरी की घटना को तीन लोगों ने मिलकर प्लान किया था, लेकिन अंजाम तक नहीं पहुंच पाए. घंटों की रेकी के बाद दुकान के कांच भी तोड़े लेकिन सोने-चांदी पर हाथ साफ करने आए चोरों को खाली हाथ वापस लौटना पड़ा.

लंगूर ने ज्वेलरी शॉप में डाका डाला?

दैनिक भास्कर की एक रिपोर्ट के मुताबिक, नयागांव का एक ज्वेलरी व्यापारी 27 मई 2026 को भी हर रोज की अपनी दुकान बंद करके घर चला जाता है और पीछे से दस्तक होती है लंगूर का मुखौटा पहनकर पहचान छिपाने वाले चोरों की, जो कई घंटों तक दुकान की रेकी करते हैं और पिछले हिस्से की खिड़की का कांच तोड़कर अंदर घुंसने की प्लानिंग करते हैं.

CCTV फुटेज से हुआ खुलासा

इस पूरी घटना की सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जिसमें एक मुखौटा पहने और अन्य नकाबपोश चोरों को देखा जा सकता है, लेकिन दुकान की सुरक्षा इतनी मजबूत थी कि चोर अपने मंसूबे में सफल नहीं हो पाए और वापस लौट गए. अगले दिन ज्वेलरी व्यापारी ने दुकान खोली को चोरी का शक हुआ, लेकिन जब पिछली रात की सीसीटीवी फुटेज चेक की तो सारा खेल सामने आ गया.

इलाके में हड़कंप

सीसीटीवी कैमरों में पूरी घटना की फुटेज कैद हो गई, जिसे लेकर ज्वेलरी व्यापारी पुलिस के पास पहुंचा और अज्ञान चोरों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई. इस मामले की जांच-पड़ताल करने के लिए पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया और आसपास के सीसीटीवी खंगालने में लग गई. हालांकि अभी तक चोरों का पता तो नहीं लग पाया है, लेकिन ज्वेलरी व्यापारी ने बताया कि इलाके में चोरी का लगातार चौथा मामला सामने आया है. भविष्य में ऐसी घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए व्यापारियों ने इलाके में पुलिस से गश्त बढ़ाने की रिक्वेस्ट की है.

ये भी पढ़ें:-नौकरी बचाने के लिए बीवी बनी ढाल! पति के गंजे सिर पर रखी अपनी चोटी, चेहरा पहचानते ही तकनीक ने भी टिका दिए घुटने; वीडियो वायरल

Advertisement