Rajasthan Weather: राजस्थान में एक बार फिर मानसून सक्रिय हो चुका है. कई जिलों में बारिश भी हो रही है. वहीं मौसम ने एक बार फिर बारिश के लिए संभावना जताई है. मौसम विभाग की तरफ से कहा गया है कि अगले चार से पांच दिनों तक कई जिलों में तेज बारिश हो सकती है. इसके लिए कई जगहों पर येलो अलर्ट जारी किया गया है. वहीं कुछ जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया गया है. इसके लिए मौसम विभाग की तरफ से लिस्ट भी जारी की गई है. मौसम विभाग की मानें, तो राजस्थान के जयपुर, अजमेर, कोटा, भरतपुर, जोधपुर, उदयपुर और बीकानेर संभाग में कई जगहों पर भारी बारिश होने की संभावना है.
बुधवार को कितनी हुई बारिश
बुधवार को राजस्थान के अजमेर में ज्यादा बारिश दर्ज की गई है. अजमेर में 39.6 मिमी बारिश दर्ज की गई है. डूंगरपुर में 24.5 मिमी बारिश दर्ज की गई है. वहीं अलवर में 19.6 मिमी, श्रीगंगानगर में 14 मिमी, दौसा में 13 मिमी और जैसलमेर में 10.2 मिमी बारिश दर्ज की गई है. इसके अलावा राजस्थान के कई और जिलों में भी हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई है.
इन जगहों पर होगी सबसे ज्यादा बारिश
मौसम विभाग के अनुसार, भरतपुर, जयपुर, कोटा, अजमेर और बीकानेर के कई इलाकों में भारी बारिश का अनुमान है. कुछ जगहों पर बहुत ज्यादा बारिश होने वाली है. इसके कारण निचले इलाकों में लोगों को जलभराव की सबसे ज्यादा समस्या का सामना करना पड़ सकता है.
इन जिलों में ऑरेंज अलर्ट
- श्रीगंगानगर
- हनुमानगढ़
- उदयपुर
- चित्तौड़गढ़
- प्रतापगढ़
- डूंगरपुर
- सलूम्बर
- बांसवाड़ा
- नागौर
22 जिलों में येलो अलर्ट
- बीकानेर
- चूरू
- झुंझुनूं
- भीलवाड़ा
- अजमेर
- ब्यावर
- डीडवाना-कुचामन
- जयपुर
- सीकर
- फलोदी
- जोधपुर
- पाली
- राजसमंद
- भरतपुर
- धौलपुर
- दौसा
- सवाई माधोपुर
- अलवर
- कोटपूतली-बहरोड़
- डीग
- टोंक
- खैरथल-तिजारा
बारिश के दौरान हवा की गति
बारिश के दौरान तेज हवा के लिए भी अलर्ट जारी किया गया है. कहा जा रहा है कि जिन जगहों पर भारी बारिश होगी, वहां 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से बारिश हो सकती है. वहीं मध्यम बारिश वाली जगहों पर 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से बारिश हो सकती है.