Home > क्राइम > इंस्टाग्राम की फर्जी आईडी से फैलाया था ‘प्यार का जाल’, 6 दिन तक होटल में बंधक बनाकर नोचता रहा दरिंदा!

इंस्टाग्राम की फर्जी आईडी से फैलाया था ‘प्यार का जाल’, 6 दिन तक होटल में बंधक बनाकर नोचता रहा दरिंदा!

आरोपी ने फर्जी आईडी बनाकर इंस्टाग्राम पर दोस्ती की थी. भरोसे में लेकर पीड़िता को प्यार के चंगुल में फंसा लिया और नोखा बुलाकर 5 दिनों तक शराब के नशे में दरिंदगी की.

By: Kajal Jain | Published: July 26, 2026 9:27:24 AM IST



इंस्टाग्राम पर दोस्ती, प्यार और भरोसे में लेकर दुष्कर्म का एक और सनसनीखेज मामला सामने आया है जहां एक युवक ने राजस्थान के बीकानेर में रहने वाली एक युवती को इंस्टाग्राम पर एक फर्जी आईडी बनाकर फंसाया. उससे दोस्ती की. प्यार का भरोसा दिलाया और होटल बुलाकर उसकी असमत के साथ खिलवाड़ किया. युवती ने प्राइवेट वीडियो बनाने और ब्लैकमेल करने का आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है. युवती का आरोप है कि युवक ने पहले चुपके से उसकी इंस्टाग्रम आईडी एक्सेस करली और उसके फोटो चुराकर अश्लील वीडियो बनाए, जिसे दिखाकर वो लंबे समय तक उसका शोषण करता रहा.

इंस्टाग्राम पर हुई थी दोस्ती

पुलिस की शुरुआती जांच में आरोपी की पहचान नोखा निवासी गोविंदराम कुम्हार के रूप में हुई जिसने एक युवती के नाम से फर्जी इंस्टाग्राम आईडी बनाई और पीड़िता से संपर्क किया. पहले आरोपी ने पीड़िता से दोस्ती की और धीरे-धीरे जब बातचीत होने लगी तो उसे भरोसे में लेकर उसी के साथ विश्वासघात किया. महिला ने बताया कि कैसे आरोपी ने उसके पर्सनल इंस्टाग्राम अकाउंट से फोटो चुराए और एडिटिंग करके उनसे आपत्तिजनक वीडियो बनाई. इसी की तर्ज पर पीड़िता को कोटा से नोखा बुलाया था जिसकी टिकट भी आरोपी ने हीव बुक की थी. पीड़िता 15 मई को होटल पहुंची जहां उसे 5-6 दिन तक बंधक बनाकर रखा और शराब पिलाकर उसके साथ दरिंदगी करता रहा.

बेहोशी के हालत में बनाए प्राइवेट वीडियो

पीड़िता का आरोप है कि आरोपी ने उसे होटल के कमरे में बंधक बनाए रखा. उसे शराब पिलाई और नशे की हालत में कई दिनों तक हैवानियत को अंजाम दिया. इतना ही नहीं, आरोपी ने युवती के अश्लील वीडियो भी रिकॉर्ड कर लिए और पीड़िता को असहाय करने के लिए उससे मोबाइल फोन भी छीन लिया. इस वारदात के बाद युवती नोखा के दाना-पानी होटल से निकलकर सीधा अपने घर कोटा पहुंची और अपने घर बांरा आ गई. पीड़िता ने बताया कि आरोपी ने उसेक अश्लील वीडियो वायरल कर दिए और विरोध करने पर फोन करके जान से मारने की धमकी देने लगा. 

पुलिस ने मामले को संज्ञान में लेकर जीरो नंबर एफआईआर दर्ज कर ली है जिसे आगे की कार्रवाई के लिए नोखा थाने भेजा गया है. पूरे मामले की जांच की जा रही है. पीड़िता के आरोप मुताबिक डिजिटल सबूतों की जांच की जा रही है. तथ्यों के सत्यापन के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

ये भी पढ़ें:- 1 साल से लिव-इन में थी पत्नी, आ धमका पति तो प्रेमी ने कर दिया खौफनाक कांड… सड़ने वाली थी लाश, बच्चों ने किया पर्दाफाश!

Advertisement