Rajasthan Crime: राजस्थान के धौलपुर जिले से एक हैरान और सोचने को मजबूर कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां बारी कोतवाली थाना क्षेत्र में 8वीं कक्षा के एक छात्र ने अपनी जान दे दी. छात्र की मौत के बाद पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है. पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव को परिवार को सौंप दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है.
शुरुआती जानकारी के मुताबिक, छात्र मध्य प्रदेश का रहने वाला था और धौलपुर में अपने रिश्तेदारों के घर रहकर पढ़ाई कर रहा था। पुलिस का कहना है कि मौत की वजह की जांच की जा रही है और सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए पुलिस मामले की जांच कर रही है.
रिश्तेदारों के साथ रहकर करता था पढ़ाई
पुलिस के अनुसार, 16 साल का राहुल मध्य प्रदेश के टकरौली गांव का रहने वाला है. वह धौलपुर के बारी शहर की महाराजा बाग कॉलोनी में अपने रिश्तेदारों के साथ रहकर एक सरकारी स्कूल में पढ़ाई कर रहा था. पुलिस को मिली शुरुआती जानकारी से पता चलता है कि घटना से एक दिन पहले स्कूल में एक छात्रा के साथ उसकी बहस हुई थी. बहस के दौरान लड़की ने राहुल को ‘कलुआ’ कहकर बुलाया था. इस छोटी सी लगने वाली बात ने राहुल को बहुत आहत किया. इस पूरे मामले पर पुलिस अधिकारियों का बयान सामने आया है. जिसमें उन्होंने जानकारी देते हुए कहा कि जांच पूरी होने के बाद ही स्थिति साफ हो पाएगी.
यह भी पढ़ें – Rajasthan Madarsa Accident: मदरसे में सफाई बनी जानलेवा, सेप्टिक टैंक में जहरीली गैस का कहर; 1 की मौत और 12 घायल
फंदे से लटककर दी जान
मीडिया रिपोर्ट्स के हवाले से सामने आ रही जानकारी के अनुसार, छात्र गुरुवार शाम से अपने कमरे से बाहर नहीं निकला था. शुक्रवार को जब काफी देर तक कोई हलचल नहीं दिखी तो लोगों ने खिड़की से झांककर देखा और पाया कि छात्र अंदर फंदे से लटका हुआ था. सूचना मिलने पर बारी कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची. उन्होंने घटनास्थल का मुआयना किया और शव को पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में भेज दिया.
यह भी पढ़ें – राजस्थान की जेल में पहली बार सजेगा शादी का मंडप, पति की हत्या के केस में सजा काट रही महिला अब करेगी कैदी से दूसरी…