Home > क्रिकेट > Rajasthan Crime: घर में थी ननद, खून से लथपथ पड़ी थीं मां और दो बच्चों की लाशें; राजस्थान में रूह कंपा देने वाला हत्याकांड

Rajasthan Crime: घर में थी ननद, खून से लथपथ पड़ी थीं मां और दो बच्चों की लाशें; राजस्थान में रूह कंपा देने वाला हत्याकांड

Rajasthan Crime: राजस्थान से एक ऐसा मामला सामने आ रहा है जिसे जानकर आप हैरान रह जाएंगे. बालोतरा ज़िले के पचपदरा पुलिस स्टेशन इलाके में आने वाले दुदवा गाँव से एक बेहद दुखद घटना सामने आई है. दरअसल, एक शादीशुदा महिला और उसके दो छोटे बच्चों की मौत के बाद पूरे इलाके में दहशत फैल गई है.

By: Heena Khan | Published: July 29, 2026 7:10:18 AM IST



Rajasthan Crime: राजस्थान से एक ऐसा मामला सामने आ रहा है जिसे जानकर आप हैरान रह जाएंगे. बालोतरा ज़िले के पचपदरा पुलिस स्टेशन इलाके में आने वाले दुदवा गाँव से एक बेहद दुखद घटना सामने आई है. दरअसल, एक शादीशुदा महिला और उसके दो छोटे बच्चों की मौत के बाद पूरे इलाके में दहशत फैल गई है. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुँची, तीनों शवों को बरामद किया और उन्हें अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया. जानकारी के मुताबिक, महिला की पहचान हनुमाना राम की पत्नी मूली के तौर पर हुई है. पुलिस अभी मामले की जाँच कर रही है और मौत की वजह का पता लगाने की कोशिश कर रही है.

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इस घटना की सूचना मिलने के बाद पचपदरा पुलिस तुरंत दुदवा गाँव पहुँची. स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने तीनों शवों को निकाला और बालोतरा अस्पताल की मोर्चरी भेज दिया. जिसके चलते महिला के मायके वालों और बाकी रिश्तेदारों को सूचित किया गया ताकि ज़रूरी कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा सके.

घर पर ही थी ननद 

बताया जा रहा है कि इस घटना के दौरान परिवार के बाकी सदस्य घर पर नहीं थे; इस दौरान सिर्फ महिला की छोटी ननद घर पर मौजूद थी. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि पुलिस घटना के हालात, महिला कब घर से निकली और उस समय क्या स्थिति थी, इस बारे में जानकारी जुटा रही है. इलाके के लोगों से भी पूछताछ की जा रही है. अभी तक घटना की कोई आधिकारिक वजह का पता नहीं चल पाया है. इस मामले को लेकर पुलिस का कहना है कि जाँच पूरी होने से पहले किसी नतीजे पर पहुँचना उचित नहीं है.

ये भी पढ़ें:  Batwara 1947 Trailer Out: मंदिर तोड़ना इस्लाम नहीं…सनी देओल के थर्रा उठा पूरा पाकिस्तान, ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर लगाई आग

गाँव में छाया मातम 

तीनों शवों को बालोतरा अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है. पोस्टमॉर्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव परिजनों को सौंप दिए जाएँगे. पुलिस अधिकारियों ने कहा कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और जाँच के अन्य पहलुओं के आधार पर घटना की पूरी तस्वीर साफ़ हो जाएगी. घटना की खबर फैलते ही दुदवा गाँव में भीड़ जमा हो गई. तीन लोगों की मौत से ग्रामीण सदमे में हैं. हर कोई यह जानना चाहता है कि आखिर ऐसा क्या हुआ कि पूरा परिवार इस दुखद घटना का शिकार हो गया. फिलहाल गांव में शोक का माहौल है और लोग शोक-संतप्त परिवार के सदस्यों को सांत्वना दे रहे हैं.

ये भी पढ़ें: Afghanistan: जहां लड़कियों के सपनों पर पहरा था, वहां पिता ने बदल दी बेटी की पहचान; 10 साल तक लड़के के भेष में भेजा स्कूल

Advertisement