Home > क्राइम > आधी रात दरवाजे पर कांड कर गए दरिंदे, 4 दिन बाद दूर कुएं में बेहोश मिली महिला; ICU में सुनाई खौफनाक दास्तां!

आधी रात दरवाजे पर कांड कर गए दरिंदे, 4 दिन बाद दूर कुएं में बेहोश मिली महिला; ICU में सुनाई खौफनाक दास्तां!

महिला को बेहोशी की हालत में कुंए से निकाला और आईसीयू में एडमिड कराया गया. 4 दिन पहले ही परिजनों ने गुमशुदगी की शिकायत लिखवाई थी. जब महिला ने पूरा घटनाक्रम सुनाया तो पुलिस तुरंत एक्शन में आ गई.

By: Kajal Jain | Last Updated: July 11, 2026 1:01:54 PM IST



देश में महिलाओं के खिलाफ बढ़ते जुर्मों के बीच एक राजस्थान के अलवर का अध्याय भी जुड़ा चुका है जहां गर्मियों की छुट्टी में बच्चों के साथ मायके रहने आई महिला को घर के अंदर से अगवा करके ले गए. महिला को नशे का इंजेक्शन लगाया और हैवानियत को अंजाम देकर बदहवास हालत में कुएं में फेंककर फरार हो गए. लगातार 4 दिनों से अचानक लापता हुई बेटी की गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई गई, उधर होश में आने के बाद महिला की चीखें सुन सूखे कुएं से बाबर निकाला गया. इस वारदात ने आस-पास के इलाके में महिला सुरक्षा से जुड़ी चिंताएं बढ़ा दी हैं. पुलिस ने पीड़िता का बयान दर्ज करके मामले की जांच शुरू कर दी है.

घर से दरवाजे से उठा ले गए बाइक सवार बदमाश

यह पूरी वारदात रामगढ़ थाना क्षेत्र की बताई जा रही है. पीड़िता अपने बच्चों के साथ मायके रहने आई थी. 3 जुलाई रात 11 बजे अचानक से दरवाजे पर दस्तक हुई थी. महिला ने गेट खोला तो सामने बाइक पर 3 लोग सवार थे, उन्होंने महिला को बोलने का समय भी नहीं दिया और उस जबरदस्ती उठाकर ले जाने लगे. जब महिला ने खुद को बचाने की कोशिश की तो नशे का इंजेक्शन लगा दिया और बाइक पर बिठाकर साथ ले गए. महिला को बेहोशी की हालत में सुनसान जगह पर ले गए और उसके साथ दरिंदंगी की.

सूखे कुंए से चीखें सुन कांप उठे लोग

पीड़िता द्वारा पुलिस को दर्ज कराए बयान के मुताबिक, अज्ञान बदमाशों ने उसके साथ बेहोशी की हालत में दुष्कर्म किया और सूखे कुएं में फेंककर फरार हो गए जहां उसे 4 दिन बाद होश आया. खुद को संदिग्ध हालात में पाकर महिला ने मदद की गुहार लगाई. लगातार कुएं से चीखें मारती रही जिसके बाद एक राहगीर महिला ने आवाज सुनकर पुलिस को सूचित किया जहां पुलिस की एक टीम ने महिला को कुंए से बाहर निकाला और राजीव गांधी सामान्य चिकित्सालय में इलाज के लिए ले गए.

पीड़िता ने बताई आरोपियों की पहचान

लाइव हिंदुस्तान की रिपोर्ट के मुताबिक, पुलिस द्वारा अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराए जाने के बाद भी होश में नहीं थी. पुलिस की जांच-पड़ताल के आधार पर महिला को बताया कि 3 जुलाई की रात से लापता थी. अचानक गुमशुदगी से परेशान परिजनों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी. महिला ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि आरोपी नसवारी गांव के हैं. पुलिस ने पीड़िता की बताई पहचान के आधार पर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है. इस घटना के बाद इलाके में भारी आक्रोश फैला हुआ है.

ये भी पढ़ें:- कूलर-पंखे, टीवी की आवाज में दफ्न कर दीं मासूमों की चीखें: रात में किया जल्लादों वाला काम, फिर कॉल पर खोला घिनौना राज़!

Advertisement