Rajasthan Crime News: कई बार जिंदगी के कुछ रिश्ते आपके लिए किसी काल से कम नहीं होते. ऐसा ही कुछ हुआ एक डॉक्टर के साथ. डॉक्टर को हॉस्पिटल में एक नर्स मिली, जो अक्सर चाय लेकर डॉक्टर के पर्सनल कैमरे में पहुंच जाती थी. इन्हीं मुलाकातों से उनकी कहानी शुरू हुई. एक वक्त बाद उनकी कहानी इस मुकाम पर पहुंच गई, जहां शुरू हुआ ऐसा खेल, जिसने डॉक्टर को हैरान कर दिया. नर्स ने प्राइवेट फोटो को लीक करने और झूठा रेप केस दर्ज कराने की धमकी दी. इन धमकियों के डर से डॉक्टर को करोड़ों रुपये का चूना लगा.
65 वर्षीय डॉक्टर ने लगाया आरोप
जानकारी के अनुसार, राजस्थान के बाड़मेर के एक अस्पताल में 65 वर्षीय डॉक्टर ने अपनी ही अस्पताल की नर्स पर आरोप लगाया है कि उसने डॉक्टर से लगभग 2 करोड़ रुपये ऐंठे हैं. शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने आरोपी महिला के खिलाफ केस दर्ज किया और उसे गिरफ्तार कर लिया है. साथ ही इस मामले की जांच शुरू कर दी गई है. हालांकि नर्स ने अपने ऊपर लगे सभी आरोपों से इनकार किया है.
खुल रहीं परतें
पुलिस का कहना है कि ये रिश्ता लगभग नौ साल पुराना है, जिसकी परतें अब खुल रही हैं. डॉक्टर ने इस बारे में बताया है कि शुरुआत में सब कुछ ठीक था. नर्स अस्पताल में अधिकतर नाइट शिफ्ट में काम किया करती थी. अक्सर वो चाय का बहाना लेकर डॉक्टर के कमरे में आ जाती थी, जो अस्पताल की चौथी मंजिल पर था.
चाय बनाने के लिए कमरे में जाती थी
डॉक्टर ने पुलिस को शिकायत दी है कि महिला नर्स दिसंबर 2016 से अस्पताल में काम करती है. वो अक्सर नाइट शिफ्ट में काम करती है. वो कई बार अस्पताल में चौथी मंजिल पर बने उनके कमरे में चाय बनाने जाती थी. कई बार वो अपना पर्सनल काम बताकर भी चली जाती थी. इसी दौरान दोनों की मुलाकातेंबढ़ गईं और उसने दोनों की कुछ निजी फोटो अपने फोन में ले लीं. आगे चलकर उसने उन्हीं तस्वीरों के जरिए डॉक्टर को ब्लैकमेंल करना शुरू किया और उसने ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया.
बहानों से ऐंठे 2 करोड़
आरोपी नर्स अब तक लगभग 2 करोड़ रुपये ले चुकी थी. उसने 35 लाख रुपये अपने बैंक खाते में जमा कराए. बाकी रकम अलग-अलग समय पर नकद या दूसरे तरीके से ली गई. साथ ही ये आरोप भी लगाया गया कि महिला ने चेक और स्टांप पेपर पर भी हस्ताक्षर करवाए. डॉक्टर ने महिला पर आरोप लगाए कि उसने एक फोन और सिम कार्ड भी नर्स को दिया था, जो उसे हर वक्त चालू रखने के लिए कहती थी. उसने घर के सीसीटीवी कैमरों के भी पासवर्ड ले लिया था.
1000 से ज्यादा किए कॉल
डॉक्टर ने कहा कि वो किसी काम से अहमदाबाद गए थे और इस दौरान नर्स ने 1000 बार फोन किया. जब डॉक्टर ने फोन नहीं उठाया, तो अस्पताल के कुछ कर्मचारियों को उनकी पर्सनल फोटो दिखा दीं. अप्रैल 2025 की रात महिला जबरन उनके घर पहुंची और अंदर जाने की जिद करने लगी. महिला नर्स की सैलरी 12000 रुपये थी लेकिन नर्स उनसे महीने के लाखों रुपये ऐंठती थी. डर और बदनामी के कारण वो पैसे देते रहे. फिलहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.
ये भी पढ़ें: पहले किया घिनौना काम फिर मुंह पर मारा 100 का नोट! औरंगाबाद में बेटे के सामने नेपाल की औरत के साथ हैवानियत