Home > क्राइम > चाची के प्यार में पागल था भतीजा, बनाई प्लानिंग और फिर कर दिया कांड, चाचा निकला उससे भी बड़ा खिलाड़ी

चाची के प्यार में पागल था भतीजा, बनाई प्लानिंग और फिर कर दिया कांड, चाचा निकला उससे भी बड़ा खिलाड़ी

राजस्थान के दौसा जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां एक चाचा को शक था कि उसकी पत्नी का भतीजे के साथ अफेयर चल रहा है. पुलिस ने 24 घंटे के अंदर मामला सुलझा दिया है.

By: Deepika Pandey | Published: July 23, 2026 6:52:25 PM IST



Rajasthan Murder Case: एक सुनसान तलाई के किनारे सुबह का सन्नाटा उस वक्त टूट गया, जब वहां से गुजर रहे लोगों की नजर खून से लथपथ एक युवक के शव पर पड़ी. लाश के गले पर गहरे घाव थे. आसपास के लोगों ने आनन-फानन में पुलिस को इस बारे में सूचना दी. सूचना मिलते ही राजस्थान के दौसा सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस की नजर पड़ी, तो उन्हें पहली नजर में ये मामला बेहद रहस्यमय लग रहा था.

एक घंटे के अंदर हुई मृतक की पहचान

पुलिस ने घटनास्थल को सील कर साक्ष्य जुटाए. शव की पहचान नहीं होने से जांच की दिशा तय करना मुश्किल था लेकिन जांच टीम ने हार नहीं मानी. सूचना मिलने के करीब एक घंटे के अंदर ही पुलिस ने मृतक की पहचान दौसा के रैगर मोहल्ला निवासी सौरभ रैगर के रूप में की. इसके बाद शुरू हुई उस कातिल की तलाश, जिसने इतनी बेरहमी से हत्या कर शव को सुनसान जगह पर छोड़ दिया था. पुलिस ने 24 घंटे के अंदर ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया.

चाचा से पूछताछ में खुला राज

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने विशेष टीम का गठन किया. जांचकर्ताओं ने शहर से लेकर घटनास्थल तक लगे 100 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाले. इसके बाद तार से तार जोड़े गए. मामले की जांच के दौरान पुलिस को लड़के के चाचा पर ही शक हुआ. पुलिस ने मृतक के सगे चाचा अशोक रैगर को गिरफ्तार कर लिया. पूछताछ में सामने आया कि अशोक को लंबे समय से अपनी पत्नी और सौरभ के बीच नजदीकियों का शक था. यही शक धीरे-धीरे उसके मन में इतना गहरा बैठ गया कि उसने रिश्ते की सारी सीमाएं पार करने का फैसला कर लिया.

शराब पीने के बहाने बुलाया

पुलिस के अनुसार, अशोक ने पहले सौरभ को शराब पीने के बहाने अपने साथ चलने के लिए तैयार किया. इसके बाद दोनों मित्रपुरा के पास एक सुनसान इलाके में पहुंचे. वहां पहले से तैयार बैठा अशोक अपने शक के कारण गुस्से पर काबू नहीं रख सका. इसके बाद उसने सौरभ पर जानलेवा हमला कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई. इसके बाद शव को तलाई के किनारे छोड़कर फरार हो गया. मात्र 24 घंटे के अंदर हगी उसे गिरफ्तार कर लिया गया.

ये भी पढ़ें: इस बार पत्नी ने प्रेशर कूकर से…, साड़ी नहीं दिलाई तो पति को कर दिया लहूलुहान; बेटे ने देखा बाप की मौत का मंजर

Advertisement