Home > क्राइम > ₹100-200 रुपये के पीछे हैवान बना गया 16 साल का नाबालिग, दोस्त का शरीर नोंचा, गर्दन उड़ाई; CCTV फुटेज Viral!

₹100-200 रुपये के पीछे हैवान बना गया 16 साल का नाबालिग, दोस्त का शरीर नोंचा, गर्दन उड़ाई; CCTV फुटेज Viral!

राजस्थान के कोटा में नाबालिगों के बीच ₹100-200 रुपये का विवाद इतना खौफनाक रूप ले लेगा, ये शायद ही किसी ने सोचा होगा कि कोई अपने ही 10 साल के मासूम दोस्त के शरीर को नोंच डालेगा. ये काम किसी गैंगस्टर का नहीं बल्कि 16 साल के नाबालिग का है, जिसने अपने ही दोस्त की मौत की कहानी गढ़ दी. ये मामला आपका दोस्ती से भरोसा उठा सकता है.

By: Kajal Jain | Published: May 29, 2026 9:46:19 PM IST



‘पैसों की जरूरत है यार, आज दे दे, कल लौटा दूंगा’… वाला ये डायलॉग हम में से ज्यादातर लोगों ने अपने दोस्त को बोला होगा, क्योंकि दोस्ती में क्या नकद, क्या उधार! जहां घर-परिवार के लोग भी सहायता नहीं कर पाते, वहां दोस्त तैयार रहते हैं और यही चीज दोस्ती को सालोंसाल तक जिंदा रखती है, लेकिन सावधान हो जाएं. राजस्थान में एक ऐसा ही उधार-नकद का मामला खौफनाक कहानी का रूप ले चुका है. जी हां. राजस्थान के कोटा में एक 16 साल के नाबालिग ने अपने 10 साल के मासूम दोस्त की मात्र 100-200 रुपये के विवाद के पीछे निर्मम हत्या कर दी है. इतना ही नहीं, शव को इस अवस्था में जंगल में फेंका गया कि पुलिस और परिवार के लोगों को तक विश्वास नहीं हुआ कि 16 साल का नाबालिग ऐसा काम कर सकता है. इस मामले का खुलासा एक सीसीटीवी फुटेज से हुआ है.

क्या है पूरा मामला?

दैनिक भास्कर की रिपोर्ट के मुताबिक, ये घटना राजस्थान के कोटा की है, जहां रेलवे कर्मचारी अमर सिंह मीणा अपने 10 साल के मासूम बेटे मयंक की गुमशुदगी की शिकायत करने पुलिस के पास जाते हैं और बताते हैं कि छटवीं कक्षा में पढ़ने वाला उनका बेटा 25 मई की रात से लापता है. 

सीसीटीवी फुटेज से हुआ खुलासा

इस मामले में संज्ञान लेते हुए रेलवे कॉलोनी पुलिस ने जांच-पड़ताल शुरू की और फिर सामने आई एक सीसीटीवी फुटेज, जिसमें सब कुछ साफ-साफ दिख रहा था. पुलिस ने बताया कि मयंक को आखिरी बार उसके 16 साल के अजीज दोस्त को साथ घूमते देखा गया, लेकिन जब दोस्त से पूछताछ की गई तो पहले कुछ भी संदिग्ध नहीं लगा.

पैसों के लालच में ली जान?

अगले दिन भी तलाश जारी रही. शिकायत दर्ज करने के करीब 30 घंटे बाद रेलवे पुलिस को सूचना मिली कि जंगल में एक मासूम का शव पड़ा है. तफ्तीश में पता चला है कि शव 10 साल के मासूम मयंक है दो खून से लथपथ था. शव का सिर धड़ से अलग पड़ा था. शरीर पर नोंचने और सिर पर गहरे घाव थे. 

जांच में हुआ बड़ा खुलासा

पुलिस ने अपनी कड़ी पूछताछ में पाया कि 10 साल का मयंक और सीसीटीवी फुटेज में दिख रहा 16 साल का आरोपी बहुत ही अच्छे दोस्त थे और ज्यादातर साथ ही रहते थे. लेकिन एक दिन दोनों के कुछ पैसों को लेकर विवाद हो गया. सिर्फ इतनी सी बात पर आरोपी पहले मासूम को जंगल में ले गया और वहां पत्थर से कई मासूम को सिर पर कई वार करके निर्मम हत्या कर दी. इस घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी घर आकर चुपचाप सो गया.

मौत का जिम्मेदार कौन?

मीडिया रिपोर्ट में पुलिस ने बताया कि शव पूरा खून से लथपथ था. जानवरों के नोंचे जाने के कारण शव की हालत काफी खराब थी. फिल्हाल, कोटा पुलिस मामले की सिरे से जांच कर रही है. ये पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि क्या 16 साल के नाबालिग आरोपी ने ही मयंक का सिर धड़ से अलग किया या जानवरों के हमले के कारण ऐसा हुआ है. पुलिस ने मासूम का पोस्टमार्टम कराके शव परिजनों को हवाले कर दिया है.

ये भी पढ़ें:- वो टॉयलेट का गेट खोलने की कोशिश करने लगा… भारत घूमने आई इस विदेशी महिला ट्रैवलर के साथ ट्रेन में जो हुआ, वो झकझोर देगा!

Advertisement