Jodhpur–Delhi Cantt Vande Bharat Express : रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव व केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने शुक्रवार को ट्रेन से सफर करने वालों यात्रियों को एक बड़ी खुशखबरी दी है. उन्होंने शुक्रवार को जोधपुर से दिल्ली कैंट तक चलने वाली बीस कोच वाली वंदे भारत ट्रेन हरी झंडी दिखाकर उद्घाटन किया है. इस 20 कोच वाली ट्रेन से यात्रियों को बेटिंग लिस्ट से बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है. इसके अलावा जैसलमेर के नवनिर्मित कोच केयर कॉम्प्लेक्स उद्घाटन किया गया है. मंत्रियों ने इस ट्रेन को वर्चुअल तरीके से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया.
क्या बोले रेल मंत्री?
रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि ‘पश्चिमी राजस्थान से हमारी देश के विभिन्न हिस्सों में प्रवासी रहते हैं. इन सभी की एक ही मांग है, कि ट्रेन की शुरूआत की जाए. जिसे ध्यान में रखते हुए, चेन्नई, हैदराबाद, पुणे समेत कई नई ट्रेनें शुरू की गई हैं. जोधपुर में कोचिंग टर्मिनल भी बनाने का फैसला किया गया है’. उन्होंने बताया कि ‘वंदे भारत स्लीपर ट्रेन भी शुरू हो चुकी है. यात्रियों की बढ़ती मांग को देखते हुए बीच कोच किए गए हैं. जिससे ट्रेन की क्षमता करीब 530 से बढ़कर सीधे 1440 तक बढ़ गई है.
कहां से कहां तक चलेगी ट्रेन?
ट्रेन नंबर 20486, ‘साबरमती-जैसलमेर डेली सुपरफ़ास्ट एक्सप्रेस’ 23 मई से चलना शुरू करेगी. यह साबरमती से सुबह 07:00 बजे रवाना होगी, दोपहर 02:40 बजे जोधपुर पहुंचेगी, वहां से दोपहर 02:50 बजे आगे बढ़ेगी और रात 08:30 बजे जैसलमेर पहुंचेगी. वापसी में, ट्रेन नंबर 20485 उसी तारीख से जैसलमेर से सुबह 06:30 बजे रवाना होगी, सुबह 11:40 बजे जोधपुर पहुंचेगी और रात 08:00 बजे साबरमती पहुंचेगी.
दिल्ली हाईकोर्ट ने WFI को लगाई फटकार, ‘विनेश फोगाट को क्यों किया बाहर? मां बनना गुनाह नहीं…’
कई बड़े मंत्रियों ने की शिरकत
कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद राजेंद्र गहलोत, बिलाड़ा विधायक अर्जुन राम गर्ग, फलोदी विधायक पब्बा राम बिश्नोई, जोधपुर विधायक अतुल भंसाली, सूरसागर विधायक देवेंद्र जोशी, उत्तर पश्चिम रेलवे महाप्रबंधक अमिताभ, मंडल रेल प्रबंधक अनुराग त्रिपाठी और अन्य स्थानीय जन प्रतिनिधि और अधिकारी भी उपस्थित थे.
PAK vs AUS: पाकिस्तान टीम में बड़ा फेरबदल, बाबर आजम की हुई वापसी, इस दिग्गज खिलाड़ी को किया बाहर