Home > राजस्थान > Jaipur Bus Accident: जयपुर-अजमेर हाईवे पर चीख-पुकार! भीषण हादसे में 3 श्रद्धालुओं ने गंवाई जान; 25 घायल

Jaipur Bus Accident: जयपुर-अजमेर हाईवे पर चीख-पुकार! भीषण हादसे में 3 श्रद्धालुओं ने गंवाई जान; 25 घायल

Jaipur Bus Accident: जयपुर से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आ रहा है. दरअसल, जयपुर के बगरू में जयपुर-अजमेर NH-48 पर कल देर रात एक भयानक हादसा हुआ. इस हादसे में तीन श्रद्धालुओं की मौके पर ही मौत हो गई वहीं 25 अन्य घायल बताए जा रहे हैं.

By: Heena Khan | Published: October 24, 2026 8:50:02 AM IST



Jaipur Bus Accident: जयपुर से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आ रहा है. दरअसल, जयपुर के बगरू में जयपुर-अजमेर NH-48 पर कल देर रात एक भयानक हादसा हुआ. इस हादसे में तीन श्रद्धालुओं की मौके पर ही मौत हो गई वहीं 25 अन्य घायल बताए जा रहे हैं. इतना ही नहीं, इस मामले को लेकर हालत गंभीर बताई जा रही है. हादसा बस स्टैंड के पास बगरू पुलिया से उतरते समय हुआ. एक ट्रेलर ने ट्रैवलर बस को टक्कर मार दी, जिससे वहां अफरा-तफरी मच गई.

बस में सवार थे श्रद्धालु 

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इस हादसे के समय बस में 28 श्रद्धालु सवार थे. वहीं फौरन ही सभी घायलों को बगरू सब-डिस्ट्रिक्ट हॉस्पिटल ले जाया गया. वहीं गंभीर रूप से घायलों को जयपुर के हॉस्पिटल रेफर किया गया. सभी श्रद्धालु महाराष्ट्र के नासिक जिले के रहने वाले बताए जा रहे हैं. बता दें कि वो खाटूश्यामजी के दर्शन करके सांवरिया सेठ मंदिर जा रहे थे. सूचना मिलने पर बगरू थाना पुलिस और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची. पुलिस ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया और कारणों की जांच शुरू की.

India China Border: कहीं बन न जाए गलवान जैसी स्थति! चीन की इस हरकत से बिगड़ते हैं बॉर्डर पर हालात, भारत ने साफ-साफ बता दिया

3 की मौत 25 घायल 

वहीं, हादसे में 25 लोग घायल हो गए. पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है. उनका इलाज चल रहा है. खाटू श्याम जी के दर्शन कर लौट रहे 6 दोस्तों की कार खाई में गिर गई, 4 की मौत हो गई. सोने के गहनों की फैक्ट्री में आग लग गई, 2 कर्मचारियों की दम घुटने से मौत हो गई. जयपुर में लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही महिला का शव मिला, उसका पार्टनर फरार है. पुलिस मौके का मुआयना कर रही है.

Central Bank of India Scam: बैंक के सेटलमेंट अकाउंट से 3 दिनों में करीब 14 करोड़ रुपये गायब! मचा हड़कंप

Advertisement