राजस्थान के जयपुर में एक 90 साल के रिटायर्ड प्रिसिंपल की दर्दनाक मौत का मामला सामने आया है जहां त्रिवेणी नगर इलाके में रहने वाले हरिश्चंद लंबे समय से बीमार थे और जीवन के आखिरी दौर में अकेले अपना जीवन काट रहे थे. अकेलेपन में ही उन्होंने अपने प्राण त्यागे और घर वालों को इसका पता तक नहीं चला. जब फ्लैट से 3 दिन बाद तेज दुर्गंध आने लगी तो पड़ोसियों ने उनके बेटों को फोन करके जानकारी दी. इस मामले ने इंसानियत पर सवाल खड़ा कर दिया है. एक ऐसा पिता जिसने अपना जीवन शिक्षा को समर्पित किया. अपने तीनों बेटा-बेटी को पढ़ाया लिखाया और उन्हें सेटल किया. लेकिन जिंदगी के आखिरी पलों में उनकी यह दुर्दशा होगी, यह शायद ही किसी ने सोचा होगा. ताजा मामले के बाद इलाके में सनसनी मची हुई है.
दरवाजा तोड़कर निकाला शव
एनडीटीवी की रिपोर्ट के मुताबिक, फ्लैट से अजीब दुर्गंध आने के बाद पड़ोसियों ने पुलिस को इत्तला किया जिसके बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और फ्लैट का दरवाजा तोड़कर घर को अंदर घुसी जहां का नजारा काफी खौफनाक था. अंदर बाथरूम के पास 90 साल के हरिश्चंद का शव पड़ा था. फॉरेंसिक जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलासा हुआ कि बुजुर्ग 3 दिन पहले ही अपने प्राण त्याग चुके थे. पुलिस का अनुमान है कि बुजुर्ग की मौत पैर फिसलने से हो सकती है क्योंकि उसके सिर में चोट के गहरे निशान पाए गए हैं. वो गिरकर बेहोश हुए होंगे लेकिन उन्हें तत्काल इलाज नहीं मिला जिसके कारण फर्श पर ही उकी मौत हो गई.
फ्लैट में अकेले काट रहे थे जिंदगी
पुलिस ने शुरुआती जांच में पाया कि 90 साल के रिटायर्ड प्रिंसिपल हरिश्चंद जी का 1 एक बेटा और 2 बेटियां है. बेटा जयपुर में ही रहता है जबकि बेटियां दिल्ली और जयपुर में रहती है. बुजुर्ग और परिवार के बीच लंबे समय से संपत्ति के मामले को लेकर मतभेद चल रहा था जिसके कारण बेटा और पिता अलग-अलग रहने लगे. फिलहाल पुलिस हर एक पहलु से मामले की जांच कर रही है. बुजुर्ग के परिजनों को हादसे की खबर दे दी गई. इस वारदात के बाद सोसाइटी के लोगों में चिंता का माहौल है. उन्होंने चिंता जताई कि अगर सही समय पर बुजुर्ग की सुध ली जाती तो उनकी जान बच सकती थी. इस घटना के बाद बुजुर्गों के स्वास्थ्य और सुरक्षा को लेकर चिंता का मुद्दा गहराता जा रहा है.
ये भी पढ़ें:- ‘राहुल बनकर मिला था मोहसिन’… इंस्टाग्राम पर दोस्ती, प्राइवेट वीडियो बनाए और फिर… हापुड़ से ‘लव जिहाद’ का सनसनीखेज मामला!