Home > राजस्थान > Rajasthan News: डीडवाना में संदिग्ध मौत पर बवाल, भेड़ गांव की विवाहिता केस में मोर्चरी के बाहर दूसरे दिन भी धरना; पति पर हत्या का आरोप

Rajasthan News: डीडवाना में संदिग्ध मौत पर बवाल, भेड़ गांव की विवाहिता केस में मोर्चरी के बाहर दूसरे दिन भी धरना; पति पर हत्या का आरोप

Rajasthan News: डीडवाना के भेड़ गांव में विवाहिता की संदिग्ध मौत पर विवाद बढ़ा, लाडनूं अस्पताल मोर्चरी बाहर पीहर पक्ष का धरना जारी, आरोपी पति समेत अन्य की गिरफ्तारी की मांग.

By: Preeti Rajput | Published: May 4, 2026 6:50:30 PM IST



Rajasthan News: डीडवाना जिले के निंबी जोधा थाना क्षेत्र के भेड़ गांव में एक विवाहिता की संदिग्ध मौत का मामला तूल पकड़ता जा रहा है. लाडनूं के राजकीय चिकित्सालय की मोर्चरी के बाहर मृतका के पीहर पक्ष और समाज के लोगों का धरना दूसरे दिन भी जारी रहा. परिजन आरोपी पति और अन्य सह आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े हुए हैं.

शव का पोस्टमार्टम करवाया गया 

धरने पर बैठे परिजनों ने अब तक ना तो शव का पोस्टमार्टम करवाया है और ना ही शव उठाया है. उनका आरोप है कि मृतका संजू की हत्या उसके पति और ससुराल पक्ष ने मिलकर की है. पीहर पक्ष के अनुसार आरोपी पति के अन्य महिलाओं से अवैध संबंध थे, जिसका विरोध करने पर वह मृतका के साथ अक्सर मारपीट करता था.

विवाहिता के साथ बेरहमी से मारपीट

परिजनों का कहना है कि 3 मई की रात आरोपी पति और उसके परिजनों ने पहले विवाहिता के साथ बेरहमी से मारपीट की और फिर गला व मुंह दबाकर उसकी हत्या कर दी. मामले को लेकर गुस्साए परिजनों ने आरोपी पति की तत्काल गिरफ्तारी, लुकआउट नोटिस जारी करने और मृतका के बच्चों को 50 लाख रुपये मुआवजा व सरकारी नौकरी देने की मांग रखी है.

पुलिस ने शुरु की जांच 

इधर, निम्बी जोधा पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. मौके पर एफएसएल टीम बुलाकर साक्ष्य जुटाए गए हैं. बताया जा रहा है कि आरोपी पति विदेश में नौकरी करता है और घटना के बाद विदेश भागने की फिराक में है. डीडवाना-कुचामन की पुलिस अधीक्षक ऋचा तोमर ने कहा कि मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस द्वारा हर पहलू से जांच की जा रही है. एफएसएल टीम से साक्ष्य जुटाए गए हैं और संदिग्धों से पूछताछ जारी है. उन्होंने आश्वासन दिया कि दोषियों को जल्द ही गिरफ्तार कर कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी.

Disclaimer : The article is a part of syndicated feed. Except for the headline, the content is not edited. Liability lies with the syndication partner for factual accuracy.

Advertisement