Anita Bishnoi Viral Video: राजस्थान के जोधपुर की सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर अनीता बिश्नोई को लेकर बड़ी खबर सामने आई है. उन्होंने जहर खाकर जाने की कोशिश की है. फिलहाल अनीता बिश्नोई एमडीएम अस्पताल में भर्ती हैं और उनका इलाज चल रहा है. उनकी हालत खतरे से बाहर है. बताया जा रहा है कि अनीता सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग से परेशान हो गई थीं और इसके बाद उन्होंने जहर खाकर जान देने की कोशिश की.
दरअसल, कुछ समय पहले अनीता बिश्नोई ने महिलाओं के छोटे कपड़ों और आधुनिक पहनावे को लेकर एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया था, जिसके सामने आने के बाद उन्हें कई सोशल मीडिया यूजर्स के जरिए लगातार काफी ट्रोल किया जा रहा था.
‘कपड़े हो गए छोटे तो शर्म कहां से आएगी’
वीडियो में अनीता ने कहा था- ‘कपड़े हो गए छोटे तो शर्म कहां से आएगी’ इस लाइन को लेकर अनीता को करीब 15 दिन से ट्रोल किया जा रहा था. उन्हें अश्लील कमेंट किए जा रहे थे. उनके खुद के कपड़े पर ही ट्रोल किया जा रहा था.
क्या अनीता बिश्नोई इस वीडियो की वजह से सोशल मीडिया पर हो रही थीं ट्रोल? जान देने की कोशिश की#अनीतबिश्नोई #AnitaBishnoi #Rajasthan pic.twitter.com/H8JrPc0yEX
— HasNain Alamdar (@HassuNain) June 3, 2026
हालांकि, अनीता ने भी इन ट्रोलर्स को जवाब देते हुए एक वीडियो बनाया था. इसमें उन्होंने कहा था- ‘कोई मेरी बुराई कर खुश हो रही है, तो वह समझ रही है कि मुझे गुस्सा नहीं आता. बाकी आप समझ गए.’ वहीं उनके पति ने इस बारे में पुलिस में रिपोर्ट करवाने की भी बात कही थी, लेकिन तब उन्होंने यह कहकर मना कर दिया था कि वह किसी से नहीं डरतीं.
अब आपकी बहन वापस नहीं आएगी’
इसके बाद अनीता ने सोशल मीडिया पर दो पोस्ट किया. उन्होंने लिखा कि उन्हें बार-बार परेशान किया जा रहा है और वह कोई गलत कदम उठा सकती हैं. उन्होंने अपने सोशल मीडिया परिवार और भाइयों से राय भी मांगी थी. पहली पोस्ट के एक-दो घंटे बाद उन्होंने एक और पोस्ट शेयर की, जिसमें उन्होंने लिखा- ‘अब आपकी बहन वापस नहीं आएगी.’
फिर इंस्टाग्राम पर लाइव आकर उन्होंने कहा- ‘मैंने केवल छोटे कपड़ों को लेकर वीडियो बनाया था. अब मेरे साथ खाना खाने वाली ही मुझे बदनाम करने में लगी हैं.’ वीडियो में अनीता रोते हुए कह रही हैं- ‘औरत तभी मरने का कदम उठाती है, जब उसकी इज्जत पर कीचड़ उछाला जाता है. मुझे जान से मारने की धमकी दी गई.’
6 मर्द और 2 महिलाएं उछाल रहीं कीचड़
उन्होंने कहा कि मुझ पर कीचड़ उछालने वाले 6 पुरुष और 2 महिलाएं हैं, क्योंकि हमारा जमीन को लेकर झगड़ा हुआ था. इसमें दो महिलाओं के साथ मैंने मारपीट कर दी थी. उन्होंने मुझे धमकी दी थी कि तुझे गाड़ी से कुचलवा देंगे, तेरी इज्जत खराब कर देंगे. मेरी इज्जत पर कलंक लगाने से कुछ नहीं होगा. मेरे बच्चों की मां मर जाएगी, लेकिन तुम तो आराम से रहोगे. मैं अब कुछ नहीं कहूंगी. पुलिस वाले खुद ही सब देख लेंगे.
वहीं अनीता के पति दीनाराम बिश्नोई ने बताया कि उनकी पत्नी को जानबूझकर टारगेंट किया जा रहा था. इसके कारण वह काफी मानसिक तनाव जेल रही थी. वह घर से बाहर थे, तब फोन से सूचना मिली कि अनीता ने इंस्टाग्राम पर लाइव आकर अन्य इनफ्लुएंसर मालाराम पर परेशान करने का आरोप लगाया और कहा कि वह कुछ करने जा रही है.
उन्होंने बताया कि इसके बाद वह वह घर रवाना हुए तो बेटे का फोन आया और उसने मम्मी की सूचना दी. हम अनीता को एमडीएम हॉस्पिटल ले आएं, जहां आईसीयू में भर्ती हैं.
कौन हैं अनीता बिश्नोई?
अनीता बिश्नोई को अपने खेती के वीडियो से सोशल मीडिया पर पहचान मिली है. असल में लाठी गांव की रहने वाली अनीता अभी जोधपुर में रहती हैं. उनके पति दीनाराम बिश्नोई लाठी में खेती और ट्यूबवेल पर काम करते हैं. अनीता खेतों में अपने पति की मदद करती हैं.
उन्होंने खेती के अलग-अलग कामों से जुड़े वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किए, जैसे ट्रैक्टर चलाना, जुताई करना, फसल बोना, फसलों की सिंचाई करना और फसल काटना. उनके इन देसी और साहसिक वीडियो को बहुत पसंद किया गया, जिससे वह सोशल मीडिया पर काफी पॉपुलर हो गईं.