3.6K
प्रेम के आगे दूरियां भी बौनी साबित हो जाती हैं. ऐसा ही एक मामला राजस्थान के नागौर से सामने आया है, जहां अमेरिका की इन्वेस्टमेंट बैंकर लड़की ने राजस्थान के रहने वाले एक किसान परिवार के बेटे से शादी कर ली. विदेशी दुल्हन को देख गांव वाले हैरान हैं और खुश भी हैं. दोनों की लव स्टोरी आस-पास के इलाकों में चर्चा का विषय बनी हुई है.
कहां का है मामला?
यह मामला राजस्थान के नागौर जिले के जायल उपखंड के आकोड़ा गांव का है. यहीं पर अमेरिका की रहने वाली वाली एलाइजा का आदित्य नाम के युवक से शादी हुई. ये शादी हिंदू परंपरा के अनुसार हुई, जिस दौरान एलाइजा ने घाघरा-चोली पहनी थी, जो पिंक कलर की ड्रेस थी. इसके अलावा एलाइज ने हाथों में कंगन-चूड़ी के साथ मेंहदी भी लगा रखी थी, जो उनके लुक में चार चांद लगा रहे थे. वहीं दूल्हे बने आदित्य ने राजपूताना ड्रेस पहन रखा है. दोनों का लुक भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
यह खबर भी पढ़ें: बेशर्मी की हद पार! रेल में गुंडागर्दी, सीट उखाड़ते युवकों की करतूत कैमरे में कैद; वीडियो वायरल
कैसे हुई दोनों की मुलाकात?
आदित्य किसान परिवार से ताल्लुक रखते हैं. बचपन में ही उनके पिता का निधन हो गया था, जो भारतीय वायुसेना में थे. इसके बाद आदित्य की मां ने कड़ी मेहनत की और अपने बच्चों को पढ़ाया. मां की मेहनत रंग लाई और वह आदित्य का चयन अमेरिका में एक स्ट्रैटेजी कंसल्टेंट के तौर पर हो गया. इसी दौरान आदित्य का मुलाकात अमेरिका के एलाइजा से हुई, जो एक इन्वेस्टमेंट बैंकर हैं. फिर दोनों में दोस्ती हो गई. दोस्ती धीरे-धीरे प्यार में बदल गई. दोनों ने जीवन साथ बिताने का निर्णय लिया और शादी करने का फैसला किया.
यह खबर भी पढ़ें: बिजली से भी तेज लचकाई कमरिया! स्टेज पर दुल्हन ने किया ऐसा डांस, दूल्हे की बोलती हुई बंद, वीडियो वायरल