Home > राजस्थान > ममता शर्मसार! मां बनी हैवान, मायके जाने से किया इनकार, तो बेटी को पिलाया तेजाब

ममता शर्मसार! मां बनी हैवान, मायके जाने से किया इनकार, तो बेटी को पिलाया तेजाब

राजस्थान से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां एक मां ने अपनी ही बेटी को तेजाब पिला दिया. वो केवल इस बात से नाराज थी कि उसके पति ने उसे मायके जाने से इनकार कर दिया था.

By: Deepika Pandey | Published: May 19, 2026 7:55:14 PM IST



Rajasthan Crime News: राजस्थान में ममता को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है. यहां खैरथल तिजारा जिले के भिवाड़ी के कैप्टन चौक इलाके से ऐसी खबर सामने मिली है, जो दिल को झकझोर कर रख देगी. यहां एक मां पर आरोप लगा है कि उसने अपनी ही दुधमुंही बच्ची को कथित रूप से तेजाब पिला दिया. इस घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है. वहीं आठ महीने की छोटी सी बच्ची जिंदगी और मौत के बीच लड़ रही है. वो आईसीयू में भर्ती है, जिसका इलाज किया जा रहा है.

बच्ची के मुंह से निकला खून

पुलिस ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि बच्ची का पिता मोहित हमेशा की तरह काम पर गया था. उसकी पत्नी और उसकी आठ महीने की बच्ची घर पर अकेली थीं. इसी बीच पत्नी ने बच्ची को तेजाब पिला दिया. तेजाब पीते ही बच्ची की हालत बिगड़ गई और वो दर्द से तड़पने लगी. बच्ची की नाक और उसके मुंह से खून निकलने लगा. किसी तरह से पिता मोहित को इसकी जानकारी मिली, तो वो घर पहुंचा. उसने बच्ची को तुरंत भिवाड़ी के अस्पताल में भर्ती करवाया. डॉक्टरों ने बच्ची की हालत को गंभीर देखते हुए उसे शिशु अस्पताल में रेफर कर दिया, जहां उसे वेंटिलेटर पर रखा गया है.

शरीर के अंगों को पहुंचा नुकसान

डॉक्टरों ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि बच्ची का अलवर शिशु अस्पताल में डॉक्टर राशि कौशिक के सुपरविजन में इलाज किया जा रहा है. डॉक्टरों का कहना है कि तेजाब के कारण बच्ची के शरीर के अंगों को गंभीर को नुकसान पहुंचा है. इसके कारण उसकी हालत नाजुक बनी हुई है. वहीं इस घटना के बाद रो-रोकर पिता मोहित की हालत खराब है. 

पिता के बयान से भावुक हुए लोग

मोहित ने इस बारे में बताया कि उसकी एक ही बेटी थी, वो भी आज इस हालत में है. वहीं इस बयान और घटना के बारे में जिसने भी सुना, वो भावुक हो गया. वहीं पुलिस इस मामले की जांच कर रही है. आसपास के लोगों से भी पूछताछ की जा रही है. पुलिस ने ये भी बताया कि शुरुआती जांच पड़ताल में पता चला है कि पति ने अपनी पत्नी को मायके जाने से इनकार किया था. इसके कारण गुस्से में उसने अपनी बच्ची को तेजाब पिला दिया.

ये भी पढ़ें: बीमार मां को अस्पताल लेकर गया था, डॉक्टरों ने कर दिया कांड, कटा हाथ लेकर कमिश्नरेट पहुंचा बेटा

Advertisement