Inkhabar
  • होम
  • राजनीति
  • सोमवार को पीएम मोदी जाएँगे रूस के दौरे पर, रूस की ओर से मिलेगी सैन्य सौगात !

सोमवार को पीएम मोदी जाएँगे रूस के दौरे पर, रूस की ओर से मिलेगी सैन्य सौगात !

भारत और रूस की दशकों पुरानी दोस्ती को नया दिशा लेगी, जब पीएम मोदी अपने तीसरे कार्यकाल में पहली बार सोमवार को रूस जाएंगे। रूस-यूक्रेन जंग शुरू होने के बाद पहली बार मोदी राष्ट्रपति पुतिन के निमंत्रण पर मास्को जा रहे हैं। इस दौरे को लेकर विदेशी मीडिया में चर्चाओं का माहौल बना हुआ है। […]

pm modi and putin
inkhbar News
  • July 7, 2024 7:58 pm Asia/KolkataIST, Updated 11 months ago

भारत और रूस की दशकों पुरानी दोस्ती को नया दिशा लेगी, जब पीएम मोदी अपने तीसरे कार्यकाल में पहली बार सोमवार को रूस जाएंगे। रूस-यूक्रेन जंग शुरू होने के बाद पहली बार मोदी राष्ट्रपति पुतिन के निमंत्रण पर मास्को जा रहे हैं। इस दौरे को लेकर विदेशी मीडिया में चर्चाओं का माहौल बना हुआ है। चीन और पाकिस्तान हैरान है। अब सभी की नजरे अमेरिका पर क्योंकि पीएम मोदी एकमात्र ऐसे नेता हैं जिनकी अमेरिका और रूस दोनों से गहरी मित्रता है। ऐसे में इस दौरे को लेकर विश्वस्तर पर क्या असर होगा, क्या यूक्रेन युद्ध को लेकर रूस की रणनीति बदलेगी या नहीं , रूस और भारत के बीच क्या समझौते होंगे, इसपर सभी की नजर रहेगी। पिछले 10 सालो में मोदी और पुतिन के 16 बार मुलाकाते हुई है। आखरी मुलाकात सितंबर 2022 को समरकंद SCO (Shanghai Cooperation Organization) सम्मलेन के दौरान हुई थी।

पूतिन रूस के सुखोई-57 को लेकर पीएम मोदी से बातचीत

पीएम मोदी का यह दौरा 2 दिन का होगा। मोदी 5 साल बाद रूस जा रहे हैं। पीएम मोदी की रूस के राष्ट्रपति पुतिन के साथ मीटिंग में कई समझौतों पर मुहर लगने की अटकले लगाई का रही है। रूस में पीएम मोदी भारतीय समुदाय के लोगों से मुलाकात करेंगे। माना जा रहा है कि इस बातचीत के दौरान पांचवीं पीढ़ी के फाइटर जेट को लेकर चर्चा भी हो सकती है। पुतिन रूस के सुखोई-57 को लेकर पीएम मोदी से बातचीत कर सकते हैं।

रूस का डिफेंस के लिए बंपर सौगात

रूस में बना AK-203, मैंगो शेल्स भारतीय सेना में शामिल हो सकती हैं।माना जा रहा कि पीएम मोदी के दौरे पर भारत और रूस के बीच 5TH जेनरेशन फाइटर जेट S U -57 का भी करार हो सकता है। अगर ऐसा हुआ तो यह भारत के लिए क्रांतिकारी कदम होगा। S U -57 रूसी वायुसेना का 5th जेनरेशन फाइटर जेट है. इसकी खूबी है कि स्टेल्थ तकनीक, यानी ये रडार की पकड़ में नहीं आता है। इस जेट में दो सुपरसोनिक स्पीड इंजन लगाए गए हैं। जेट 3,500 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से उड़ान भरता है।

यह फाइटर जेट में दुनिया के सबसे एडवांस एवियोनिक्स लगाए गए हैं। दुनिया के सबसे एडवांस रडार सिस्टम से लैस है। एक फाइटर जेट की कीमत पाँच हजार करोड़ रुपये तक आंकी गई है। अब तक दुनिया में अमेरिका, रूस और चीन के पास ही पांचवीं पीढ़ी के लड़ाकू विमान हैं। इस पँक्ति में अब चौथा नाम भारत का होने वाला है।

 

हाथरस हादसे को लेकर राहुल गांधी ने सीएम योगी को लिखा पत्र, की ये मांग

शिवसेना नेता के बेटे ने BMW से पति-पत्नी को मारी टक्कर, महिला की मौत