राजधानी दिल्ली में विधानसभा चुनाव से आप प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चिट्ठी लिखकर एक और मांग सामने रखी है। पीएम मोदी को आप प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने चिट्टी लिखकर सफाई कर्मचारियों की समस्याओं को उजागर किया है।
नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली में विधानसभा चुनाव से आप प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चिट्ठी लिखकर एक और मांग सामने रखी है। पीएम मोदी को आप प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने चिट्टी लिखकर सफाई कर्मचारियों की समस्याओं को उजागर किया है। केजरीवाल ने अपने पत्र में सफाई कर्मचारियों के आवास का मुद्दा उठाया है।
आम आदमी पार्टी (आप) के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली में विधानसभा चुनाव से पहले लोगों ने कई वादे किए हैं। इसी बीच उन्होंने नई दिल्ली नगर परिषद (एनडीएमसी) और दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) के सफाई कर्मचारियों के लिए रविवार को एक हाउसिंग स्कीम का एलान किया है। अरविंद केजरीवाल का कहना है कि-दिल्ली में गरीब आदमी के लिए किराये या अपना घर लेना बड़ा मुश्किल है। खास कर सफाई कर्मचारी रिटायर होने के बाद सड़क पर आ जाता है। कई सफाई कर्मी रिटायर होने के बाद झुग्गी में रहने को मजबूर है। मैंने प्रधानमंत्री को प्रत्र लिखकर सरकारी कर्मचारियों के लिए सब्सिडी पर लैंड की मांग की है। जमीन मिलने पर दिल्ली सरकार उस पर घर बना देगी।
पीएम मोदी को इसी वजह से आप प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने एक पत्र लिखा है। इस पत्र में अरविंद केजरीवाल ने सफाई कर्मचारियों के आवास का मुद्दा उठाया है। अरविंद केजरीवाल ने अपने पत्र में लिखा है, ‘मैं NDMC और MCD क्षेत्रों में काम करने वाले सफाई कर्मचारियों के एक अति महत्वपूर्ण मुद्दे पर आपका ध्यान आकर्षित करने के लिए यह पत्र लिख रहा हूं। ये कर्मचारी हमारे शहर की स्वच्छता व्यवस्था की रीढ़ हैं। वे नौकरी के दौरान सरकार द्वारा उपलब्ध कराए गए आवासों में रहते हैं, लेकिन रिटायरमेंट के बाद उन्हें ये घर खाली करने पड़ते हैं। वे अपना खुद का घर खरीदने या दिल्ली में महंगे किराये पर घर लेने में असमर्थ होते हैं, जिससे वे और उनके परिवार असुरक्षित स्थिति में आ जाते हैं।’
1. इस Housing स्कीम की शुरुआत MCD और NDMC के सफाई कर्मचारियों से की जाए।
2. इसके अंदर जमीन केंद्र सरकार दे और दिल्ली सरकार मकान बनवा देगी।
3. नौकरी के दौरान ही सफाई कर्मचारी किश्तों में घर खरीद सकेंगे और रिटायर होने के बाद वह इसमें शिफ्ट हो सकेंगे।
Also Read…