Live

PM Modi Rajya Sabha Speech Highlights: राज्यसभा में पीएम का जबरदस्त भाषण, जानें राहुल गांधी और अरविंद केजरीवाल को लेकर क्या कहा

🕒 Updated: February 5, 2026 06:35:20 PM IST

PM Modi Rajya Sabha Speech LIVE Updates: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुरुवार (05 फरवरी, 2026) को राज्यसभा में अपना संबोधन दिया. उन्होंंने राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मु के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर जवाब दिया. इससे पहले राज्यसभा में भी सत्ता पक्ष और विपक्षी दलों के बीच जमकर हंगामा देखने को मिला. राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जवाब जारी रहने के दौरान विपक्षी सांसदों ने राज्यसभा से वॉकआउट किया.

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी गुरुवार (05 फरवरी, 2026) को राज्यसभा में अपना संबोधन देंगे.
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी गुरुवार (05 फरवरी, 2026) को राज्यसभा में अपना संबोधन देंगे.

मोदी के संबोधन की बड़ी बातें

मल्लिकार्जुन खरगे पर किया कटाक्ष

राज्यसभा में विपक्षी सांसदों के हंगामे के बीच पीएम मोदी ने कहा कि मल्लिकार्जुन खरगे की उम्र को देखते हुए मैं आपसे चेयरमैन साहब से गुजारिश करता हूं कि उन्हें बैठने दें और नारे लगाने दें ताकि उन्हें कोई दिक्कत न हो. पीछे युवा लोग हैं इसलिए, कृपया खरगे जी को बैठे-बैठे ही नारे लगाने की इजाजत दें.

देश सही दिशा में और तेजी से आगे बढ़ रहा है

राज्यसभा में पीएम मोदी ने कहा कि विकसित भारत की यात्रा में पिछले साल देश के तेज़ी से विकास के साल रहे हैं. यह जीवन के हर क्षेत्र में समाज के हर वर्ग में बदलाव का दौर रहा है. देश सही दिशा में तेज़ी से आगे बढ़ रहा है.

इससे पहले बुधवार को हंगामे के कारण लोकसभा को बार-बार स्थगित करना पड़ा. बताया जाता है कि बुधवार को लोकसभा में विपक्षी सांसदों के हंगामे के कारण प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को अपना संबोधन स्थगित करना पड़ा. गुरुवार को लोकसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव को पास कर दिया गया. अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को राज्यसभा में संबोधन देंगे और राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर जवाब देंगे. उधर, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने यह भी आरोप लगाया कि लोकसभा सुचारू रूप से नहीं चल रही है. हंगामे के बीच कांग्रेस, तृणमूल कांग्रेस, आम आदमी पार्टी, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) और मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के सदस्य सदन से वॉकआउट किया. 

PM Modi Rajya Sabha Speech LIVE Updates: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी गुरुवार (05 फरवरी, 2026) की शाम को राज्यसभा में राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मु के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर जवाब भी देंगे.

Live Updates

  • 18:24 (IST) 05 Feb 2026

    PM Modi Rajya Sabha Speech LIVE Updates:  : पीएम मोदी ने घुसपैठ के मुद्दे पर ममता बनर्जी को घेरा

    PM Modi Rajya Sabha Speech LIVE Updates: पीएम मोदी ने कहा कि TMC के साथियों ने बहुत कुछ कहा लेकिन उन्हें अपने अंदर झांकना चाहिए। एक क्रूर सरकार गिरावट के सभी पैमानों पर नए रिकॉर्ड बना रही है. लेकिन वे हमें यहां व्याख्यान दे रहे हैं. वहां के लोगों का भविष्य अंधेरे में डूब रहा है लेकिन उन्हें (राज्य सरकार) कोई परवाह नहीं है. सत्ता में रहने के अलावा उनकी कोई आकांक्षा नहीं है। वे यहाँ लेक्चर दे रहे हैं. दुनिया के समृद्ध देश अपने देश से अवैध निवासियों को बाहर निकाल रहे हैं, लेकिन हमारे देश में अदालतों पर दबाव डाला जा रहा है. हमारे देश के युवा ऐसे लोगों को कैसे माफ कर सकते हैं जो घुसपैठियों की वकालत करने के लिए हर संभव कोशिश कर रहे हैं? 

  • 18:05 (IST) 05 Feb 2026

    PM Modi Rajya Sabha Speech LIVE Updates: चर्चा का अच्छा मौका विपक्ष ने गंवा दिया : पीएम मोदी

    PM Modi Rajya Sabha Speech LIVE Updates: पीएम मोदी ने कहा कि मैंने चर्चा सुनी. मुझे लगा कि चर्चा का लेवल थोड़ा और ऊंचा होना चाहिए था. खासकर उस तरफ से (विपक्ष की तरफ से)। वे सालों तक सरकार का हिस्सा रहे हैं. उस तरफ से चर्चा का लेवल थोड़ा और ऊंचा होना चाहिए था, लेकिन उन्होंने यह मौका भी गंवा दिया.

  • 17:46 (IST) 05 Feb 2026

    PM Modi Rajya Sabha Speech LIVE Updates:  एकसाथ 27 देशों के साथ सबसे बड़ी डील की : पीएम मोदी

    PM Modi Rajya Sabha Speech LIVE Updates: राज्यसभा में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि आज भारत अनेक देशों के साथ भविष्य के लिए तैयार ट्रेड डील साइन कर रहा है. पिछले कुछ समय में हमने दुनिया के 9 बड़े और महत्वपूर्ण देशों के साथ ट्रेड डील साइन की हैंच एकसाथ 27 देशों के साथ सबसे बड़ी डील, जिसमें यूरोपियन यूनियन भी शामिल है.

  • 17:41 (IST) 05 Feb 2026

    PM Modi Rajya Sabha Speech LIVE Updates:  घुसपैठियों को बचाने के लिए कोर्ट जा रहा है विपक्ष: पीएम मोदी

    PM Modi Rajya Sabha Speech LIVE Updates: अरविंद केजरीवाल पर प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि जिनकी पूरी सरकार शराब में डूब गई वह भी उपदेश दे रहे हैं. तुम दुनिया को कितना धोखा दोगे आईना देख लिया कहां छुपाओगे. कांग्रेस का चर्चा का स्तर ऊपर होना चाहिए उन्होंने यह मौका भी गंवा दिया. 

  • 17:40 (IST) 05 Feb 2026

    PM Modi Rajya Sabha Speech LIVE Updates:  घुसपैठियों को बचाने के लिए कोर्ट जा रहा है विपक्ष: पीएम मोदी

    PM Modi Rajya Sabha Speech LIVE Updates: राहुल गांधी पर प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि खुद को राजा मानते हैं और आर्थिक समानता की बात करते हैं. सत्ता सुख के सिवा कोई आकांक्षा नहीं है. उनकी घुसपैठियों की वकालत करने के लिए ताकत लगा रहे हैं. 
    ममता बनर्जी पर कहा कि घुसपैठिये भारतवासियों के हक छीन रहे हैं. घुसपैठियों को बचाने के लिए विपक्ष कोर्ट जा रहा है.