3 साल बाद पहली डेट, एक्ट्रेस को मनाने के लिए किए बहाए पसीने, क्रिकेटर की मजेदार लव स्टोरी
Yuvraj Singh and Hazel Keech Love Story: क्रिकेट जगत की बड़ी हस्तियों को लव स्टोरी अक्सर काफी रोमांचक होती है. खासकर भारतीय खिलाड़ियों की लव स्टोरी किसी फिल्मी कहानी की तरह होती है. कुछ इसी तरह पूर्व भारतीय ऑलराउंडर युवराज सिंह की लव स्टोरी है. भारत को 2 बार वर्ल्ड चैंपियन बनाने वाले दिग्गज ऑलराउंडर युवराज सिंह क्रिकेट के मैदान पर गेंद और बल्ले दोनों से तबाही मचाते थे. क्रिकेट के मैदान पर युवराज सिंह ने फैंस को कई रोमांचक पल दिए हैं. हालांकि मैदान से बाहर उनकी लव स्टोरी भी काफी रोमांचक रही है. युवराज सिंह ने ब्रिटिश मॉडल और एक्ट्रेस हेजल कीच से शादी रचाई है. पढ़ें युवराज सिंह की पूरी लव स्टोरी…
कैसे हुई थी मुलाकात?
पूर्व दिग्गज ऑलराउंडर युवराज सिंह की वाइफ का नाम हेजल कीच है, जो पेशे से मॉडल और एक्ट्रेस हैं. युवराज सिंह और हेजल कीच की पहली मुलाकात एक पार्टी के दौरान हुई थी. युवराज सिंह ने हेजल कीच को पहली बार देखते ही उन पर अपना दिल हार बैठे थे.
कौन हैं हेजल कीच?
हेजल कीच एक ब्रिटिश-इंडियन मॉडल और एक्ट्रेस हैं. उन्होंने सलमान खान की फिल्म 'बॉडीगार्ड' में काम किया था, जिससे उन्हें काफी पहचान मिली थी. हेजल कीच कई बॉलीवुड फिल्मों और रियलिटी शो में भी काम किया है.
पहली डेट के लिए तरसे
युवराज सिंह को हेजल कीच के साथ पहली डेट पर जाने के लिए तीन साल का इंतजार करना पड़ा था. एक इंटरव्यू में युवराज सिंह ने बताया था कि हेजल कीच अक्सर उन्हें कॉफी के लिए हां कहती थी, लेकिन बाद में मोबाइल बंद कर लेती थी.
युवराज सिंह का फूटा था गुस्सा
हेजल कीच अक्सर युवराज सिंह के साथ डेट के लिए हां बोलकर आखिरी समय पर मना कर देती थी. इसकी वजह से गुस्से में आकर युवराज सिंह ने उनका नंबर ही डिलीट कर दिया था.
क्रिकेटर ने खूब बेले पापड़
युवराज सिंह ने हेजल कीच को मनाने के लिए बहुत से पापड़ बेले थे. दरअसल, मॉडल और एक्ट्रेस हेजल कीच को क्रिकेट पसंद नहीं था, जिसके चलते वह युवराज को भी पसंद नहीं करती थी. इसकी वजह से युवराज सिंह को हेजल कीच को इंप्रेस करने में काफी समय लग गया. आखिरकार 3 साल बाद वे दोनों पहली बार डेट पर गए.
किसने पहले किया प्रपोज?
युवराज सिंह और हेजल कीच के बीच दोस्त की तरह बातचीत शुरू हुई. इसके बाद धीरे-धीरे हेजल कीच को युवराज सिंह के केयरिंग नेचर से प्यार हो गया. आखिरकार युवराज सिंह ने इंडोनेशिया के बाली में हेजल कीच को रोमांटिक अंदाज में प्रपोज कर दिया.
कब रचाई शादी?
युवराज सिंह और हेजल कीच ने 30 नवंबर 2016 को एक-दूसरे से शादी रचाई. युवराज और हेजल ने सिख और हिंदू रीति-रिवाजों से शादी की. हेजल कीच शादी से पहले हाफ ब्रिटिश और हाफ इंडियन थी, लेकिन बाद में उन्होंने सिख धर्म अपना लिया.
2 बच्चों के माता-पिता कपल
वर्तमान में युवराज सिंह और हेजल कीच अपनी खुशहाल जिंदगी जी रहे हैं. वे दोनों 2 बच्चों के माता-पिता हैं. साल 2022 में युवराज के घर बेटे का आगमन हुआ. इसके बाद 2023 में हेजल कीच ने बेटी को जन्म दिया.