WWE के 5 सबसे बौने रेसलर, जिनकी हाइट 4 फीट से कम, एक तो ग्रेट खली से भिड़ गया…
WWE की दुनिया में अक्सर लंबे-चौड़े और ताकतवर रेसलर्स का दबदबा देखने को मिलता है. यही वजह है कि लोग मानते हैं कि इस खेल में सफलता के लिए लंबा कद जरूरी होता है. हालांकि, कई ऐसे सुपरस्टार भी रहे हैं जिन्होंने अपनी छोटी हाइट के बावजूद शानदार प्रदर्शन कर साबित किया कि टैलेंट और हिम्मत के आगे कद मायने नहीं रखता. आइए जानते हैं WWE के पांच सबसे कम हाइट वाले रेसलर्स के बारे में.
मस्कारिटा डोराडा
इस लिस्ट में सबसे ऊपर मस्कारिटा डोराडा का नाम है. उन्होंने साल 2000 में प्रोफेशनल रेसलिंग में कदम रखा था. शुरुआती दिनों में वह स्पीडी गोंजालेज के नाम से भी रिंग में उतरे. महज 4 फीट 4 इंच लंबाई वाले डोराडा को WWE इतिहास के सबसे छोटे रेसलर्स में गिना जाता है. छोटे कद के बावजूद उनकी रफ्तार और शानदार मूव्स हमेशा दर्शकों का ध्यान खींचते रहे.
हार्नस्वॉगल
दूसरे नंबर पर हार्नस्वॉगल हैं, जिनकी हाइट केवल 4 फीट 5 इंच है. उन्होंने साल 2006 में WWE में डेब्यू किया और शुरुआत में लिटिल बास्टर्ड के नाम से पहचाने गए. बाद में उन्होंने अपना नाम बदलकर हार्नस्वॉगल रख लिया. WWE में उन्होंने कई यादगार स्टोरीलाइन का हिस्सा बनकर खूब लोकप्रियता हासिल की. इतना ही नहीं, उनका सामना द ग्रेट खली जैसे रेसलर से भी हुआ था.
ड्रेक मेवरिक
तीसरे स्थान पर ड्रेक मेवरिक का नाम आता है. उनकी लंबाई 5 फीट 4 इंच है. उन्होंने 2004 में अपने रेसलिंग करियर की शुरुआत की थी और जल्द ही फ्लाईवेट चैंपियनशिप के फाइनल तक पहुंच गए थे. भले ही वह खिताब नहीं जीत सके, लेकिन अपनी मेहनत और प्रदर्शन के दम पर उन्होंने WWE में खास पहचान बनाई.
स्पाइक डडली
चौथे नंबर पर स्पाइक डडली हैं, जिनकी हाइट 5 फीट 5 इंच है. उन्होंने 1996 में ECW के साथ अपना सफर शुरू किया और बाद में डडली फैमिली के अहम सदस्य बने. अपने भाई बुब्बा रे डडली के साथ उनकी जोड़ी को फैंस ने खूब पसंद किया और उन्होंने कई यादगार मुकाबले लड़े.
कलिस्टो
पांचवें स्थान पर कलिस्टो और री मिस्टेरियो संयुक्त रूप से शामिल हैं. दोनों की लंबाई 5 फीट 6 इंच है. हालांकि उनका कद ज्यादा नहीं है, लेकिन उनकी फुर्ती, हाई-फ्लाइंग स्टाइल और शानदार तकनीक ने उन्हें WWE के सबसे लोकप्रिय सुपरस्टार्स में शामिल कर दिया. खासकर री मिस्टेरियो ने अपने करियर में कई बड़े खिताब जीतकर यह साबित किया कि रिंग में जीत का फैसला कद नहीं, बल्कि प्रदर्शन करता है.