पाकिस्तान की जीत से WTC प्वाइंट्स टेबल में फेरबदल, ये टीम पहुंची सबसे नीचे, जानें भारत का हाल
WTC Points Table Update: बाबर आजम की कप्तानी वाली पाकिस्तानी टीम ने दूसरे टेस्ट मैच में वेस्टइंडीज को 8 विकेट से हराया. इस जीत के साथ ही पाकिस्तान ने वेस्टइंडीज के साथ टेस्ट सीरीज 1-1 से बराबर कर दिया. साथ ही इस जीत से पाकिस्तान ने लगातार चले आ रहे हार के सिलसिले को भी तोड़ दिया. पाकिस्तान की जीत के बाद ICC वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के प्वाइंट्स टेबल में भी बड़ा बदलाव हुआ है. जानें टीम इंडिया का क्या हाल…
पाकिस्तान किस नंबर पर पहुंचा?
वेस्टइंडीज को दूसरे टेस्ट मैच में हराने के बाद पाकिस्तान को थोड़ा फायदा हुआ है. इस जीत से पाकिस्तान को 12 अहम प्वाइंट्स मिले हैं. साथ ही पाकिस्तान का जीत प्रतिशत 22.22 हो गया है. अब वे WTC प्वाइंट्स टेबल में 9वें से 8वें नंबर पर आ गए हैं.
वेस्टइंडीज सबसे नीचे पहुंची
पाकिस्तान से दूसरे टेस्ट मैच में मिली हार के बाद वेस्टइंडीज की हालत और भी खराब हो गई है. वेस्टइंडीज की टीम WTC प्वाइंट्स टेबल में सबसे नीचे यानी 9वें पायदान पर पहुंच गई है. वेस्टइंडीज का जीत प्रतिशत सिर्फ 20.83 का है.
टीम इंडिया का क्या हाल?
शुभमन गिल की कप्तानी वाली भारतीय टीम WTC प्वाइंट्स टेबल में 5वें पायदान पर है. भारत का जीत प्रतिशत 48.15 है, जबकि खाते में कुल 52 प्वाइंट्स हैं. भारत ने मौजूदा WTC साइकिल में 9 टेस्ट मैच खेले हैं, जिनमें 4 जीत, 4 हार मिली है, जबकि एक मुकाबला ड्रॉ रहा है.
टॉप-2 में कौन?
ऑस्ट्रेलियाई टीम WTC प्वाइंट्स टेबल में नंबर-1 पर बनी हुई है. ऑस्ट्रेलिया को 8 मैचों में 7 जीत और 1 हार मिली है. साथ ही उनकी टीम का जीत प्रतिशत भी 87.50 है. वहीं, साउथ अफ्रीका 4 मैचों में 3 जीत और 1 हार के साथ दूसरे नंबर पर है. साउथ अफ्रीका का जीत प्रतिशत 75 है.
बांग्लादेश भी भारत से आगे
WTC प्वाइंट्स टेबल में बांग्लादेश की टीम भी भारत से आगे है. बांग्लादेश का जीत प्रतिशत 58.33 है, जिसके साथ वो प्वाइंट्स टेबल में चौथे स्थान पर हैं. वहीं, न्यूजीलैंड की टीम 58.33 के जीत प्रतिशत के साथ तीसरे नंबर पर मौजूद है.
इंग्लैंड और श्रीलंका का क्या हाल?
मौजूदा WTC प्वाइंट्स टेबल में श्रीलंका की टीम 41.67 प्वाइंट्स के साथ छठे पायदान पर है. वहीं, इंग्लैंड की टीम 24.36 जीत प्रतिशत के साथ 7वें पायदान पर मौजूद है.