Most Centuries in WTC 2025-27: अब तक सबसे ज्यादा शतक ठोकने वाले 10 बल्लेबाज, लिस्ट में भारतीय खिलाड़ियों का दबदबा!
वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) 2025-27 का चक्र फिलहाल जारी है, जिसमें कई बल्लेबाजों का शानदार प्रदर्शन देखने को मिल रहा है. इस मौजूदा साइकिल में भारतीय कप्तान शुभमन गिल का बल्ला जमकर बोल रहा है और उन्होंने कई बेहतरीन शतकीय पारियां खेली हैं.
आइए डालते हैं एक नजर WTC 2025-27 साइकिल में सबसे ज्यादा शतक जड़ने वाले टॉप-10 बल्लेबाजों पर:
10. पथुम निसांका (श्रीलंका)
श्रीलंका के स्टार बल्लेबाज पथुम निसांका ने महज 5 पारियों में 2 शतक जमाकर इस लिस्ट की शुरुआत की है.
9. नजमुल हुसैन शांतो (बांग्लादेश)
बांग्लादेश के नजमुल हुसैन शांतो ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए महज 8 पारियों में 3 शतक अपने नाम किए हैं.
डेवोन कॉनवे (न्यूजीलैंड)
किवी टीम के स्टार बल्लेबाज डेवोन कॉनवे ने 12 पारियों में 3 शतक बनाए हैं.
ट्रेविस हेड (ऑस्ट्रेलिया):
ऑस्ट्रेलिया के आक्रामक बल्लेबाज ट्रेविस हेड ने 16 पारियों में 3 शतक जमाए हैं.
यशस्वी जायसवाल (भारत)
भारत के युवा सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने 17 पारियों में 3 शतक ठोके हैं.
केएल राहुल (भारत):
भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज केएल राहुल ने दमदार खेल दिखाते हुए 17 पारियों में 3 शतक दर्ज किए हैं.
शाई होप (वेस्टइंडीज)
वेस्टइंडीज के शाई होप ने 20 पारियों में 3 शतक लगाए हैं.
टॉम लाथम (न्यूजीलैंड)
न्यूजीलैंड के अनुभवी बल्लेबाज टॉम लाथम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सिर्फ 12 पारियों में 4 शतक जड़े हैं.
जो रूट (इंग्लैंड)
इंग्लैंड के दिग्गज बल्लेबाज जो रूट ने शानदार फॉर्म दिखाते हुए 25 पारियों में 5 शतक बनाए हैं.
शुभमन गिल (भारत)
भारतीय टीम के कप्तान शुभमन गिल इस लिस्ट में सबसे आगे हैं. गिल ने WTC 2025-27 चक्र में अब तक खेलीं महज 14 पारियों में सबसे ज्यादा 5 शतक ठोके हैं.