पानी की बोतलों के ढक्कन अलग-अलग रंग के क्यों होते हैं? 99% लोग होते कंफ्यूज, यहां समझिए पूरा सच
Why Water Bottle Cap Colour is Different: पानी पीना हर किसी के लिए बहुत जरूरी है. इंसान बिना खाने के चार दिन तक जी सकता है, लेकिन बिना पानी पिए एक दिन भी नहीं रह सकता. अगर पानी न मिले तो शरीर डीहाइड्रेट हो जाता है, जिससे कमज़ोरी आती है और अगर हालात गंभीर हों तो इंसान की मौत भी हो सकती है. इसीलिए लोग जब भी बाहर जाते हैं, तो अपने साथ पानी की बोतल जरूर ले जाते हैं. कुछ लोग दुकानों से पानी की बोतल खरीदते हैं.
पानी की बोतलों के ढक्कन अलग-अलग होने के मायने
ऐसी दुकानों में आपने कई अलग-अलग ब्रांड की पानी की बोतलें देखी होंगी. इनके ढक्कन नीले, हरे, पीले या काले रंग के होते हैं. ज़्यादातर लोगों को लगता है कि ये रंग बस ब्रांड के हिसाब से होते हैं, लेकिन यह गलत है. असली बात यह है कि पानी की बोतल पर ढक्कन का रंग एक जरूरी जानकारी देता है, लेकिन हम अक्सर इसे नजरअंदाज़ कर देते हैं. तो आइए जानते हैं इन रंगों का क्या मतलब होता है.
1. सफेद रंग का ढक्कन
(मशीन फिल्टर पानी) सफेद रंग का ढक्कन लगी बोतल का मतलब है कि यह पानी मशीन या RO प्लांट से फ़िल्टर किया गया है. यह पीने के लिए सही है, लेकिन इसमें खनिजों (minerals) की मात्रा कम होती है.
2. हरे रंग का ढक्कन
(फ्लेवर्ड पानी) हरे रंग का ढक्कन लगी बोतलों में फ्लेवर्ड पानी (flavoured water) होता है. इसे स्वाद के लिए इस्तेमाल किया जाता है. यह मिनरल वाटर जितना शुद्ध नहीं होता, लेकिन पीने के लिए सुरक्षित है.
3. नीले रंग का ढक्कन
(मिनरल पानी) अगर आप नीले रंग का ढक्कन लगी बोतल खरीदते हैं, तो इसका मतलब है कि यह पानी प्राकृतिक झरनों या खनिज (minerals) वाले स्रोतों से लिया गया है. इसे सेहत के लिए बहुत अच्छा माना जाता है.
4.काले रंग का ढक्कन
(अल्कलाइन पानी) काले रंग का ढक्कन लगी बोतलों में अल्कलाइन पानी (alkaline water) होता है. इसमें ज़्यादा मिनरल्स होते हैं. यह एक महंगा पानी होता है और इसे ज़्यादातर खिलाड़ी (sportsmen) और सेलेब्रिटी पीते हैं.
5. पीले रंग का ढक्कन
(विटामिन पानी) पीले रंग का ढक्कन लगी बोतल का मतलब है कि यह पानी विटामिन और इलेक्ट्रोलाइट्स से भरपूर है. यह शरीर को ऊर्जा देता है और सेहतमंद रहने में मदद करता है.