• Home>
  • Gallery»
  • Green Net: गर्मियों में घरों के बाहर ग्रीन नेट क्यों लगाई जाती है? वजह जानकर रह जाएंगे हैरान

Green Net: गर्मियों में घरों के बाहर ग्रीन नेट क्यों लगाई जाती है? वजह जानकर रह जाएंगे हैरान

Green Sheet for Home Benefits: गर्मियों की शुरुआत होते ही आपने कई घरों, दुकानों, बालकनी और इमारतों के बाहर हरे रंग की जाली या चादर जरूर देखी होगी. पहली नजर में यह केवल एक साधारण पर्दा या सजावट का हिस्सा लग सकती है. लेकिन वास्तव में इसका इस्तेमाल घर को तपती गर्मी, तेज धूप और लू से बचाने के लिए किया जाता है. यही वजह है कि उत्तर भारत समेत देश के कई हिस्सों में ग्रीन नेट का उपयोग लगातार बढ़ रहा है. ऐसे में चलिए विस्तार से जानें कि हरी जाली आखिर क्यों लगाई जाती है और इसके क्या-क्या फायदे है.


By: Shristi S | Published: July 4, 2026 5:30:06 PM IST

ग्रीन शीट क्या है? - Photo Gallery
1/7

ग्रीन शीट क्या है?

ग्रीन शीट को आम तौर पर शेड नेट या ग्रीन नेट कहा जाता है. ये प्लास्टिक या फाइबर से बनी जालीदार शीट होती हैं जो हरे रंग की होती हैं और कुछ धूप रोकती हैं. इन्हें बालकनी, छत, खिड़कियों या घर के बाहर लगाया जाता है.

ग्रीन शीट तेज धूप से करती है बचाव - Photo Gallery
2/7

ग्रीन शीट तेज धूप से करती है बचाव

ग्रीन नेट का सबसे बड़ा फायदा यह है कि ये सीधी धूप को घर में आने से रोकते हैं. इससे घर के अंदर का टेम्परेचर कम रहता है और धूप की तपिश भी कम होती है.

घर को ठंडा रखने में मदद करता है ग्रीन नेट - Photo Gallery
3/7

घर को ठंडा रखने में मदद करता है ग्रीन नेट

गर्मियों में, जब सीधी धूप दीवारों और खिड़कियों पर पड़ती है, तो घर जल्दी गर्म हो जाता है. ग्रीन शीट इस गर्मी का ज़्यादातर हिस्सा रोक लेती हैं, जिससे घर नैचुरली ठंडा रहता है और कूलर या AC पर डिपेंडेंस कम होती है.

बिजली की बचत - Photo Gallery
4/7

बिजली की बचत

जब घर कम गर्म होता है, तो आपको पंखे, कूलर या AC का इस्तेमाल कम करना पड़ता है. इससे बिजली की खपत कम होती है और आपका बिजली का बिल बचता है.

ग्रीन नेट से धूल और पॉल्यूशन से राहत - Photo Gallery
5/7

ग्रीन नेट से धूल और पॉल्यूशन से राहत

ग्रीन नेट एक फिल्टर की तरह काम करते हैं, जो बाहर से आने वाली कुछ धूल, गंदगी और पॉल्यूशन को रोक लेते हैं. इससे घर के अंदर की हवा साफ रहती है और बार-बार सफ़ाई की ज़रूरत कम हो जाती है.

ग्रीन नेट प्राइवेसी बनाए रखने में करता है मदद - Photo Gallery
6/7

ग्रीन नेट प्राइवेसी बनाए रखने में करता है मदद

अगर आपका घर सड़क पर या भीड़-भाड़ वाली जगह पर है, तो हरी चादरें पर्दे का भी काम करती हैं. इससे लोग सीधे अंदर नहीं देख पाते, जिससे आपकी प्राइवेसी बनी रहती है.

ग्रीन नेट करता है पौधों की सुरक्षा - Photo Gallery
7/7

ग्रीन नेट करता है पौधों की सुरक्षा

अगर आप अपनी बालकनी या छत पर पौधे रखते हैं, तो हरी जाली उन्हें तेज़ धूप और गर्म हवाओं से बचाती है. इससे पौधे ज़्यादा समय तक हेल्दी रहते हैं और जल्दी सूखने से बचते हैं.