कौन हैं युविका चौधरी? जिन्होंने शाहरुख खान जैसे सितारों संग किया काम, बिग बॉस से भी लूट चुकी हैं महफिल
Yuvika Chaudhary: युविका चौधरी एक एक्ट्रेस, मॉडल और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर हैं. एक्ट्रेस को टीवी की दुनिया से लेकर बॉलीवुड फिल्मों में काम करने के लिए जाना जाता है. इसके अलावा वह सोशल मीडिया पर भी खूब एक्टिव रहती हैं. चलिए जानते हैं उनके बारे में.
कहां हुआ था जन्म?
युविका चौधरी का जन्म 2 अगस्त 1983 को हुआ था. वे उत्तर प्रदेश के बड़ौत से हैं. उनके पिता शिक्षा विभाग में काम करते थे.
टीवी सीरियल से की शुरुआत
साल 2004 में, उन्होंने जी सिने स्टार्स की खोज में हिस्सा लिया था. उसके बाद, उन्होंने एक बहुत पॉपुलर टीवी सीरियल “अस्तित्व- एक प्रेम कहानी” में काम किया. साल 2006 में, युविका चौधरी ने हिमेश रेशमिया के एक म्यूज़िक वीडियो “वादा तैनू” में काम किया, जो उनके एल्बम “आप का सुरूर” का एक गाना था जो बाद में बहुत पॉपुलर हुआ. इसब प वीडियो से उन्हें खूब पहचा मिली.
शाहरुख खान संग किया काम
युविका चौधरी ने बॉलीवुड फिल्मों में भी काम किया है. अचानक फराह खान की नजर एक्ट्रेस पर गई, फिर उन्हें 'ओम शांति ओम' फिल्म में काम करने का मौका मिला. इसमें युविका ने डॉली अरोड़ा की भूमिका अदा की. हालांकि, बाद में उन्होंने 'समर 2007' और 'तो बात पक्की; जैसी फिल्में कीं.
इन सीरियल्स में किया काम
युविका चौधरी ने कुछ समय के ब्रेक के बाद लाइफ ओके के शो 'दफा 420' से टीवी पर वापसी की. हालांकि, बाद में इस शो में उनकी जगह अभिनेत्री मधुरिमा तुली ने ले ली. साल 2015 में युविका ने लोकप्रिय रियलिटी शो 'बिग बॉस 9' में हिस्सा लिया, जहां उन्होंने अपनी सादगी और शांत स्वभाव से दर्शकों का ध्यान खींचा. इसके बाद 2018 में वह ज़ी टीवी के मशहूर धारावाहिक 'कुमकुम भाग्य' में टीना के किरदार में नजर आईं. वहीं, उन्होंने अपने पति प्रिंस नरूला के साथ टीवी शो 'लाल इश्क' के एक एपिसोड में शिखा का किरदार भी निभाया.
सालों तक डेट के बाद की शादी
युविका चौधरी ने टैलेंटेड एक्टर विपुल रॉय को बहुत लंबे समय तक डेट किया, जिनसे उनका ब्रेकअप तब हुआ जब वह बिग बॉस 9 के दौरान प्रिंस नरूला से मिलीं, जिनसे उन्होंने बाद में अक्टूबर 2018 में शादी कर ली.
युविका चौधरी की नेटवर्थ
युविका चौधरी टीवी इंडस्ट्री की चर्चित अभिनेत्रियों में गिनी जाती हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 'बिग बॉस 9' में हिस्सा लेने के दौरान वह हर हफ्ते करीब 3 से 4 लाख रुपये फीस लेती थीं. वहीं, उनकी कुल संपत्ति (नेट वर्थ) लगभग 13 करोड़ रुपये बताई जाती है. हालांकि, उनकी कमाई और नेट वर्थ के आधिकारिक आंकड़ों की पुष्टि नहीं की गई है.